फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shram Yogi Mandhan Yojana: सरकार दे रही है सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन, तुरंत उठाएं योजना का लाभ

Fri, 22 Jul 2022 12:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Benefits Eligibility know all details here in Hindi
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: भारत सरकार असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कई योजनाओं को चला रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना को खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए बनाया गया है। इस योजना में ईपीएफओ या ईएसआईसी के सदस्य आवेदन नहीं कर सकते हैं। देश में श्रमिकों और कामगारों को वृद्धावस्था के दौरान आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास आमदनी का कोई स्रोत भी नहीं होता है। ऐसे में श्रमिकों और कामगारों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनी की शुरुआत की है। देश में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग सरकार की इस योजना में आवेदन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में -

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Benefits Eligibility know all details here in Hindi
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम में 18 से 40 वर्ष के बीच के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। योजना में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको इसमें कुछ मात्रा में निवेश करना होगा। मान लीजिए आपकी उम्र 18 वर्ष है। ऐसे में अगर आप इस स्कीम में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Benefits Eligibility know all details here in Hindi
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : istock

वहीं 29 साल की उम्र में आवेदन करने वाले लोगों को इसमें हर महीने 100 रुपये का प्रीमियम भरना है। इसके अलावा जो लोग 40 साल की उम्र में श्रम योगी मानधन योजना में जुड़ रहे हैं। उन्हें हर महीने इसमें 200 रुपये का प्रीमियम भरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Benefits Eligibility know all details here in Hindi
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : istock

इसके बाद जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इस स्कीम में निवेश करके आप सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana Registration Benefits Eligibility know all details here in Hindi
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : istock

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए आपको उसकी आधिकारिक वेबसाइट https://maandhan.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आप अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करके योजना में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed