फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tubewell Connection Yojana: किसानों के खेतों में सरकार लगा रही है ट्यूबवेल, ऐसे उठाएं योजना का लाभ

Fri, 22 Jul 2022 10:14 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 22 Jul 2022 10:14 AM IST
विज्ञापन
UP Tubewell Connection Yojana Registration Process in Hindi Know all details here
UP Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock

UP Tubewell Connection Yojana: किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना है। स्कीम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के खेतों में ट्यूबवेल लगा रही है। देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी ज्यादा है, जो ईंधन पर चलने वाले ट्यूबवेल का उपयोग करते हैं। ऐसे में सिंचाई करते समय किसानों का काफी ज्यादा पैसा पेट्रोल और डीजल को खरीदने में व्यय हो जाता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं -

UP Tubewell Connection Yojana Registration Process in Hindi Know all details here
UP Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock

उत्तर प्रदेश प्राइवेट ट्यूबवेल कनेक्शन योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले https://www.upenergy.in/ पर विजिट करना है। इसके बाद आपके स्क्रीन पर यूपी एनर्जी वेबसाइट का होमपेज ओपन हो जाएगा।

UP Tubewell Connection Yojana Registration Process in Hindi Know all details here
UP Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock

नेक्स्ट स्टेप पर आपको "अप्लाई फॉर न्यू इलेक्ट्रिक कनेक्शन फॉर प्राइवेट ट्यूबवेल" के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको New Registration के विकल्प का चयन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Tubewell Connection Yojana Registration Process in Hindi Know all details here
UP Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock

इसके बाद अपनी सभी जरूरी डिटेल्स को ध्यानपूर्वक दर्ज करें। इस बात का ध्यान रखें कि फॉर्म को फिल करते समय किसी प्रकार की गलती न हो। वरना भविष्य में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
UP Tubewell Connection Yojana Registration Process in Hindi Know all details here
UP Tubewell Connection Yojana - फोटो : Istock

एप्लीकेशन फॉर्म को फिल करने के बाद आपको सबमिट के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आपके आवेदन को वेरीफाई करके आपके खेतों में ट्यूबवेल लगा दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश में कई किसान सरकार की इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed