फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Scheme: सरकार मजदूरों को दे रही सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन, ऐसे कराएं स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन

Sun, 14 May 2023 04:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 14 May 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: Govt is Giving Yearly 36 Thousand Pension To unorganised Sector People
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : iStock

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में आज भी असंगठित क्षेत्र से जुड़ी एक बड़ी आबादी को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कमाई का कोई संगठित स्त्रोत न होने की वजह से इन लोगों को समय समय पर मौसमी बेरोजगारी का भी सामना करना पड़ता है। इन लोगों को 60 की उम्र आने के बाद कई तरह की दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। उम्र के इस पड़ाव पर इनके पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं होता है। ऐसे में इन्हें मजबूरन किसी दूसरे के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होना पड़ता है। इनकी इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार मजदूरों को हर महीने 3 हजार (सलाना 36 हजार) रुपये की पेंशन दे रही है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: Govt is Giving Yearly 36 Thousand Pension To unorganised Sector People
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : iStock

इस स्कीम में अगर आप 18 साल की उम्र में आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में आपको हर महीने स्कीम में 55 रुपये का निवेश करना है। वहीं जब आपकी उम्र 60 साल की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: Govt is Giving Yearly 36 Thousand Pension To unorganised Sector People
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : iStock

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन के लिए सबसे पहले आपको https://maandhan.in पर विजिट करना है। नेक्स्ट स्टेप पर Apply Now के बटन पर क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: Govt is Giving Yearly 36 Thousand Pension To unorganised Sector People
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : i stock

इसके बाद  नए पेज पर Self Enrollment के ऑप्शन पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर अपने मोबाइन नंबर को फिल करके प्रोसीड करना है। अब आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और कैप्चा कोड फिल करके जेनरेट ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना है। 

विज्ञापन
PM Shram Yogi Mandhan Yojana: Govt is Giving Yearly 36 Thousand Pension To unorganised Sector People
PM Shram Yogi Mandhan Yojana - फोटो : Istock

इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को वेलिडेट करें। इसे करने के बाद जरूरी दस्तावेजों को वेबसाइट पर अपलोड करना है। डॉक्यूमेंट्स अपलोड और सभी जरूरी जानकारी फिल करने के बाद आपको फॉर्म सबमिट करना है। इस आसान प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से स्कीम में आवेदन कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed