PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार स्कीम्स का संचालन कर रही हैं। देश में एक बड़ी आबादी असंगठित क्षेत्र से जुड़े मजदूर वर्ग के लोगों की है। अपने शुरुआती दौर में ये लोग मजदूरी या किन्हीं और चीजों को करके अपना जीवन यापन कर लेते हैं। हालांकि, उम्र के एक पड़ाव पर आने के बाद इनके पास कमाई का कोई जरिया नहीं बचता। ऐसे में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस योजना में आवेदन करने के बाद गरीब मजदरों को हर साल 36 हजार रुपये मिलते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
Govt Scheme: मजदूर ध्यान दें, सरकार की इस स्कीम में करें आवेदन, हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 09:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन