PM Kisan 19 Kist Kab Aayegi: अगर आप भी एक किसान हैं और केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हुए हैं तो आज यानी 24 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए बेहद खास रहा। दरअसल, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की। डीबीटी के माध्यम से इस किस्त को किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया गया।
ये भी पढ़ें: PM Kisan Nidhi Yojana: किसानों के लिए आज बड़ा दिन, पीएम मोदी दोपहर 2 बजे के बाद जारी करेंगे 19वीं किस्त
इस किस्त का लाभ पात्र किसानों को दिया गया। इससे पहले योजना से जुड़े किसानों को 18 किस्त का लाभ मिल चुका है। ऐसे में आज किसानों के बैंक खाते में 19वीं किस्त भेजी गई। तो चलिए इस किस्त के बारे में जुड़ी जरूरी बातें जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: आज जारी होगी 19वीं किस्त।
- फोटो : Adobe Stock
खाते में आए 2 हजार रुपये
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आज आपके खाते में 19वीं किस्त के 2 हजार रुपये आए होंगे जिन्हें पीएम मोदी ने जारी किया। इससे पहले बीती 5 अक्तूबर को 18वीं किस्त जारी की गई थी। योजना से जुड़ी हर किस्त को डीबीटी यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
3 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: आज जारी होगी 19वीं किस्त।
- फोटो : X/@BJP4India
बिहार से जारी की गई किस्त
- पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त बिहार से जारी की गई। पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां से उन्होंने 19वीं किस्त जारी की और साथ ही योजना से जुड़े किसानों से संवाद भी किया। ऐसे में 19वीं किस्त का लाभ 9.80 करोड़ किसानों को मिला।
4 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: आज जारी होगी 19वीं किस्त।
- फोटो : Adobe Stock
इन किसानों के खाते में आई 19वीं किस्त
- अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो जान लीजिए कि 19वीं किस्त का लाभ उन्हें मिला जिन्होंने ई-केवाईसी का काम करवा रखा था। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो जाहिर है कि आप किस्त के लाभ से वंचित रह गए होंगे। आप ई-केवाईसी के काम को अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट से करवा सकते हैं।
5 of 6
पीएम किसान सम्मान निधि योजना: आज जारी होगी 19वीं किस्त।
- फोटो : Adobe Stock
- ई-केवाईसी के अलावा किसानों को भू-सत्यापन का काम करवाना भी जरूरी है। इसमें किसानों की जमीन का वेरिफिकेशन होता है, इसलिए अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटकी होगी