फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी ने करोड़ों किसानों के खाते में भेजी 19वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिला लाभ

Mon, 24 Feb 2025 03:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 24 Feb 2025 03:32 PM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है।

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers 19th Installment Not Received Know Reasons Why Amount not Credited
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 19th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के जरिए देशभर के करीब 9.8 करोड़ किसानों के खाते में 22 हजार करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की। 19वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसान काफी खुश हैं। पिछले साल 5 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी की थी। 18वीं किस्त मिलने के बाद से देशभर के करोड़ों किसानों को 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार था, उनका यह इंतजार आज खत्म हो गया है। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं, जिनके खाते में 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। 

Trending Videos
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers 19th Installment Not Received Know Reasons Why Amount not Credited
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 19वीं किस्त के पैसे खाते में न आने की मुख्य वजह स्कीम में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन न कराना है। अगर आपने इन दोनों जरूरी कार्यों को नहीं कराया है, तो ये एक प्रमुख वजह है जिसके चलते आपके खाते में 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers 19th Installment Not Received Know Reasons Why Amount not Credited
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

वहीं जिन किसानों ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करते समय किसी प्रकार की गलत जानकारी दर्ज की थी, उन किसानों के खाते में भी 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं। 

PM Kisan 19th Installment Live: पीएम मोदी थोड़ी देर में जारी करेंगे 19वीं किस्त, जानें आपको मिलेगा लाभ या नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers 19th Installment Not Received Know Reasons Why Amount not Credited
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

अगर आप अटकी हुई 19वीं किस्त का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करा लेना चाहिए। इसके अलावा आपको जल्द से जल्द योजना में दर्ज अपनी गलत डिटेल्स को भी ठीक करा लेना चाहिए। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Ineligible Farmers 19th Installment Not Received Know Reasons Why Amount not Credited
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik

पीएम किसान सम्मान निधि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता गरीब किसानों को प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। अब तक भारत सरकार इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी कर चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed