PM Kisan Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों के जीवन स्तर को ठीक करना और उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसी सिलसिले में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है। देश भर में करोड़ों किसान भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसी कड़ी में हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में एक बड़ा बदलाव किया गया है। बदले गए नियम के तहत अब पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय राशन कार्ड की जानकारी को देना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड बनवा लेना चाहिए।
PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में हुआ बड़ा बदलाव, रजिस्ट्रेशन के समय राशन कार्ड की होगी जरूरत, जानें डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन