PM Kisan Yojana Update: केंद्र सरकार द्वार कई ऐसी योजनाओं को गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए चलाया जा रहा है, जिनका उद्धेश्य लाभ पहुंचाना है। पोस्ट ऑफिस स्कीम, रोजगार योजना, शिक्षा योजना, राशन योजना आदि योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ काफी संख्या में लोग ले भी रहे हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से काफी संख्या में जरूरतमंद और गरीब किसान जुड़े हुए हैं। सालाना 6 हजार रुपये का लाभ इस योजना के अंतर्गत दिया जाता है। इसमें 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में किसानों को पैसे दिए जाते हैं। अब तक योजना की 11 किस्त आ चुकी है, और अब 12वीं किस्त भी जल्द जारी हो सकती है। लेकिन इससे पहले ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपने बतौर लाभार्थी कोई गलतियां तो नहीं की है, क्योंकि अगर ऐसा है तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। तो चलिए इन गलतियों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जानते हैं...
{"_id":"630da46ba9142402f5597275","slug":"pm-kisan-yojana-latest-update-these-farmers-will-not-get-12th-installment-money-know-reasons","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: सावधान! अगर आपने भी की हैं ये चार गलतियां, तो अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: सावधान! अगर आपने भी की हैं ये चार गलतियां, तो अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे
Tue, 30 Aug 2022 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:22 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है
- फोटो : istock
ये हैं वो गलतियां:-
नंबर 1
- अगर आपने अपने आवेदन वाले फॉर्म में कोई गलती की है, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। जेंडर, नाम या अन्य चीजों में की गई गलती में आपको सुधार करवा लेना चाहिए। वरना आप किस्त के पैसों से वंचित रह सकते हैं।
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपके फॉर्म और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग है या नाम अलग-अलग है, तो ऐसी स्थिति में भी आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए भी जल्द से जल्द ठीक करवा लें, वरना आपको मिलने वाली किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है
- फोटो : istock
नंबर 3
- आप योजना के लाभार्थी हैं, और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो भी आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं। ई-केवाईसी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना की ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है
- फोटो : istock
नंबर 4
- अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ गलत तरीके से ले रहे हैं, तो आपको किस्त का लाभ नहीं मिलेगा और सरकार आपको नोटिस जारी कर सकती है। जो लोग पात्र नहीं हैं, वो नियमों के तहत योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।