PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश की एक बड़ी आबादी कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। हालांकि, देश में आज भी करोड़ों किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में कुछ सालों पहले भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश भर मेंं करोड़ों किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 11 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं आने वाले कुछ महीनों में किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ी कुछ गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने पर आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
PM Kisan Yojana: इन गलतियों को करने पर अटक सकते हैं किस्त के पैसे, जानें किस दिन आ रही है 12वीं किस्त
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन