PVC Aadhaar Card: आज के समय में अगर देखेंगे तो की सारे ऐसे दस्तावेज हैं जो बेहद जरूरी हैं, लेकिन बात जब आधार कार्ड की आती है तो बाकी दस्तावेज थोड़े हल्के नजर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आधार कार्ड के न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं जिसमें सरकारी से लेकर गैर-सरकारी काम शामिल हैं। इसी तरह जिन लोगों ने अपने पीवीसी आधार कार्ड साइबर कैफे से बनवाएं हैं या जो लोग बनवाने की सोच रहे हैं, उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। वरना उनके कई काम अटक सकते हैं और वो दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं साइबर कैफे से क्यों पीवीसी आधार कार्ड नहीं बनवाना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"67f224787ab032c7ce0b61dc","slug":"pvc-aadhaar-card-fraud-scam-alert-know-why-should-avoid-cyber-cafes-for-aadhaar-card-printing-2025-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PVC Aadhaar: भूलकर साइबर कैफे से न बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PVC Aadhaar: भूलकर साइबर कैफे से न बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में
Sun, 06 Apr 2025 05:41 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 06 Apr 2025 05:41 PM IST
सार
PVC Aadhaar Card Kaise Banwayein: क्या आप भी साइबर कैफे से पीवीसी कार्ड बनवा रहे हैं? तो ऐसा न करें वरना आपके कई काम अटक सकते हैं। इस बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
इसलिए मना करते हैं
- अगर आप भी पीवीसी कार्ड को किसी साइबर कैफे से बनवाने की सोच रहे हैं या आपने बनवा लिया है तो जान लें कि ऐसे कार्ड को यूआईडीएआई द्वारा अमान्य घोषित किया गया है। साथ ही ऐसे किसी भी पीवीसी आधार को आप किसी भी सरकारी काम के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
- ऐसा इसलिए भी यूआईडीएआई द्वारा किया गया है क्योंकि ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है। इसलिए आप किसी भी साइबर कैफे से न अपना और न ही किसी अपने का पीवीसी आधार कार्ड बनवाएं। इसकी जगह आप खुद घर बैठे यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे बनवाएं सही पीवीसी आधार कार्ड:-
पहला स्टेप
- अगर आपको सही पीवीसी आधार कार्ड बनवाना है तो आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होता है
- यहां पर अपनी पसंद की भाषा चुनकर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाएं
- यहां पर आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना होता है
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर भरना है और सक्रीन पर जो कैप्चा कोड है उसे भी दर्ज करें
- अब 'सेंड ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करें जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें
- फिर सबमिट पर क्लिक करें औऱ इसके बाद आपको 50 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी है
- अब आपका आवेदन हो चुका है और कुछ दिनों के भीतर आपके घर पर पीवीसी आधार कार्ड डाक से पहुंच जाता है।