17th installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। किसानों के लिए चलाई जाने वाली इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और ये पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इस बार 17वीं किस्त जारी होनी है जिसका इंतजार योजना से जुड़े लाभार्थियों को है, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त अटके नहीं तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी हो जाते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"665ecb2b7e096ee9190eb767","slug":"pm-kisan-yojana-it-is-necessary-for-farmers-to-do-these-2-things-to-avail-the-benefit-of-17th-kist-2024-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: कहीं आपकी न अटक जाए 17वीं किस्त, इसलिए किसान आज ही करवा लें ये दो काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: कहीं आपकी न अटक जाए 17वीं किस्त, इसलिए किसान आज ही करवा लें ये दो काम
Tue, 04 Jun 2024 01:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 04 Jun 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : Istock
कब जारी हो सकती है 17वीं किस्त?
- दरअसल, अब तक 16 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 17वीं किस्त की है। हालांकि, किस्त की तारीख को लेकर अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून के आखिरी सप्ताह या जुलाई के पहले सप्ताह में 17वीं किस्त जारी हो सकती है।
किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
ये हैं वो काम जिन्हें करवाना है जरूरी:-
पहला काम
- अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न अटके तो आपके लिए भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य हो जाता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अपने गांव के प्रधान या नजदीकी कृषि कार्यालय से आप इस काम को करवाने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
दूसरा काम
- पीएम किसान योजना से जुड़े किसान अगर 17वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं, तो उन्हें इसके लिए ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। अगर कोई लाभार्थी ये काम नहीं करवाता है, तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है।
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
- आप ई-केवाईसी अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर करवा सकते हैं। इसके अलावा योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर भी आप इस काम को करवा सकते हैं।