फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जान लीजिए किन किसानों को और क्यों करने पड़ सकते हैं पैसे वापस, पीछे छुपी है यह वजह

Sat, 12 Nov 2022 11:45 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 12 Nov 2022 11:45 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Ineligible Farmers List Check Who Have to Refund PM Kisan 12th Installment Money
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock

PM Kisan Yojana Update: हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ सीधे तौर पर गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इनमें आवास देने, राशन देने, रोजगार देने, पेंशन देने जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। ऐसे ही देश के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जाता है, जिसे केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया था और मौजूदा समय में ये योजना जारी है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। अब तक योजना के अंतर्गत किसानों को 12 किस्त जारी की जा चुकी है। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि कुछ किसान ऐसे भी हैं, जिन्हें किस्त के पैसे वापस करने होंगे? तो चलिए जानते हैं कि किन किसानों को पैसे वापस करने होंगे। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Ineligible Farmers List Check Who Have to Refund PM Kisan 12th Installment Money
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock

क्यों लौटानी होगी किस्त?

  • दरअसल, सरकार अपात्र किसानों को लेकर काफी ज्यादा अलर्ट है, क्योंकि ऐसे लोग भी गलत तरीके से इस पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे थे या ले रहे हैं जो अपात्र थे। ऐसे किसानों से रिकवरी की जा रही है।
PM Kisan Yojana Ineligible Farmers List Check Who Have to Refund PM Kisan 12th Installment Money
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock
  • सरकार की तरफ से अपात्र किसानों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। वहीं, आप चाहें तो ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से सरेंडर कर सकते हैं। गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वाले लोगों को किस्त के पैसे वापस करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Ineligible Farmers List Check Who Have to Refund PM Kisan 12th Installment Money
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : istock

इस कैटेगरी के लोग लाभ नहीं ले सकते

  • कुछ लोग ऐसे हैं, जो नियमों के मुताबिक पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। इनमें वो लोग शामिल हैं, जो टैक्स भरते हैं यानी करदाता हैं, दूसरे वो लोग लाभ नहीं ले सकते जो बड़े किसान हैं या फिर किसान नहीं हैं। जबकि अगर आप पति-पत्नी हैं, तो सिर्फ एक ही व्यक्ति योजना का लाभ ले सकता है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Ineligible Farmers List Check Who Have to Refund PM Kisan 12th Installment Money
किन कारणों से किसानों की किस्त अटक सकती है? - फोटो : Istock

जल्द आ सकती है 13वीं किस्त

  • जैसा कि 17 अक्तूबर 2022 को 12वीं किस्त जारी की गई, तो वहीं अब हर किसी को 13वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर महीने में 13वीं किस्त जारी हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed