PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार किसानों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देने का प्रावधान है। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और पात्र हैं तो आपको इस बार 18वीं किस्त का लाभ मिला होगा जिसमें आपके बैंक खाते में 2 हजार रुपये आए होंगे, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिन्हें अब तक ये लाभ नहीं मिला है। तो क्या आप जानते हैं इसके पीछे की क्या वजह हैं? शायद नहीं, लेकिन आप यहां जान सकते हैं कि किन कारणों से आपकी किस्त अटक गई है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
{"_id":"6710a117f955491e770368df","slug":"pm-kisan-yojana-if-you-have-not-received-18th-kist-yet-then-these-could-be-the-5-reasons-2024-10-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Nidhi: इन चार कामों के अधूरे होने की वजह से अब तक खाते में नहीं आई 18वीं किस्त, जानें क्या करें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Nidhi: इन चार कामों के अधूरे होने की वजह से अब तक खाते में नहीं आई 18वीं किस्त, जानें क्या करें
Thu, 17 Oct 2024 11:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:06 AM IST
विज्ञापन
18वीं किस्त अटकने के कारण क्या हो सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18वीं किस्त अटकने के कारण क्या हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
इसलिए अटक गई किस्त
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपको किस्त नहीं मिली है तो हो सकता है कि आपके ई-केवाईसी का काम पूरा न हुआ हो या फिर आपकी ई-केवाईसी की जानकारी अपडेट न हुई हो
- अगर आपके बैंक खाते से आपका आधार कार्ड लिंक नहीं है तो भी आपके खाते में पैसे नहीं आ पाएंगे
18वीं किस्त अटकने के कारण क्या हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- जिन किसानों ने भू-सत्यापन नहीं करवाया है, वे भी किस्त के लाभ से वंचित रह गए हैं। जबकि, विभाग की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े किसानों को ये काम करवाना अनिवार्य है
- अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन बंद है तो आपके बैंक खाते में डीबीटी के जरिए किस्त के पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे। इसलिए इसे ऑन करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
18वीं किस्त अटकने के कारण क्या हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या करें किस्त नहीं आई तो?
- अगर आपको भी 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिला है तो इसके पीछे ऊपर बताए गए कामों में से कोई काम पूरा नहीं हुआ होगा या कुछ और भी कारण हो सकते हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले तो इन अधूरे कामों को पूरा करवाना है आप जैसे ही ये काम पूरे करवा लेते हैं तो फिर आपको अगली किस्त के साथ अटकी हुई किस्त का लाभ भी मिल जाता है।
विज्ञापन
18वीं किस्त अटकने के कारण क्या हो सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
यहां से ले सकते हैं मदद
- अगर आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं और आपको किस्त अटकने का कारण जानना है या कोई और मदद चाहिए तो फिर आप योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 और टोल फ्री नंबर 18001801551 पर संपर्क कर सकते हैं। आप किसान-ई-मित्र पर भी संपर्क कर सकते हैं।