PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनके जरिेए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिया जाता है। इन योजनाओं को शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों के लिए चलाया जाता है। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों को मिलता है। इसमें लाभार्थियों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और ऐसा करके उन्हें सालाना 6 हजार रुपये का लाभ मिलता है। अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं और अगर आप चाहते हैं कि अगली 19वीं किस्त का लाभ आपको भी मिले, तो फिर पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं जिसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम किसान योजना में आप कैसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं...
{"_id":"6711e9c2f8e05aecc8074e92","slug":"pm-kisan-yojana-how-to-registration-for-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-2024-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर आप भी लेना चाहते हैं सालाना 6 हजार रुपये, तो इस तरह करें पीएम किसान योजना में आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर आप भी लेना चाहते हैं सालाना 6 हजार रुपये, तो इस तरह करें पीएम किसान योजना में आवेदन
Fri, 18 Oct 2024 10:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
नए किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
इस तरीके से कर सकते हैं आप योजना में आवेदन:-
स्टेप 1
- आप अगर पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
- आपको आवेदन के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
- यहां पर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे जिसमें से आपको 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करना है
नए किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा
- आपको इसमें सबसे पहले 'रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन' या 'अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन' में से किसी एक ऑप्शन को चुनना है
- फिर आपको अपना आधार नंबर यहां भरना है
- साथ ही आपको अपना मोबाइल नंबर भी यहां दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
नए किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- इसके बाद अपना राज्य चुन लें और स्क्रीन पर जो कैप्चा कोड दिया है उसे भी भर दें
- कैप्चा कोड भरने के बाद आपको 'गेट ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
- ऐसे में आप देखेंगे कि आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है जिसे आपको यहां पर दर्ज कर देना है
विज्ञापन
नए किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कैसे कर सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
- फिर आपको 'प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपना जिला भरना है, साथ ही आपको अपने बैंक की और आधार कार्ड की जानकारी यहां पर भरनी हैं
- फिर आपको अपने दस्तावेज यहां पर अपलोड करने होते हैं
- आखिर में आपको 'सेव' वाले बटन पर क्लिक करना है और इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है।