फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: आपके बैंक खाते में आएंगे 21वीं किस्त के पैसे या नहीं? ऐसे चेक कर सकते हैं आप

Mon, 01 Sep 2025 01:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 01 Sep 2025 01:37 PM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi 21 Kist: पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इस किस्त का लाभ किसे मिलेगा और किसे नहीं? ये आप यहां जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana: how to check your status for 21 Installment 21 kist ke liye status kaise check karein
पीएम किसान योजना की 21वीं किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status: देश में कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं जिनमें से कुछ को राज्य सरकारें चलाती हैं और कुछ योजनाओं को केंद्र सरकार चलाती है। जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओं से जुड़ सकते हैं। किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए, उनको खेती के लिए बीज से लेकर अन्य जरूरी सामान मुहैया करवाने के लिए आदि कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

अगर आप भी किसान हैं तो आप एक ऐसी ही योजना से जुड़ सकते हैं जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 21वीं किस्त की है। ऐसे में क्या आपको ये किस्त मिल सकती है या नहीं? इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल सकती है या नहीं। अगली स्लाइड्स में किसान स्टेटस चेक करने का तरीका जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: how to check your status for 21 Installment 21 kist ke liye status kaise check karein
पीएम किसान योजना की 21वीं किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

21वीं किस्त कब आ सकती है?

  • 20 किस्त जारी होने के बाद अब बारी 21वीं किस्त की है जिसे लेकर माना जा रहा है कि ये किस्त नवंबर में जारी हो सकती है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है और 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर में हो रहा है। हालांकि, किस्त कब जारी होगी इसके लिए अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।
PM Kisan Yojana: how to check your status for 21 Installment 21 kist ke liye status kaise check karein
पीएम किसान योजना की 21वीं किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

स्टेटस चेक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1

  • आपको भी अगर ये जानना है कि आपको 21वीं किस्त मिल पाएगी या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
  • वेबसाइट के अलावा आप आधिकारिक एप पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: how to check your status for 21 Installment 21 kist ke liye status kaise check karein
पीएम किसान योजना की 21वीं किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब आपको यहां पर कई ऑप्शन दिखेंगे, पर आपको 'Know Your Status' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर ( योजना में आवेदन के समय मिलता है) भरना है
  • अगर आप ये नंबर भूल गए हैं तो आप 'Know Your Registration No.' पर क्लिक करके इसका पता लगा सकते हैं
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: how to check your status for 21 Installment 21 kist ke liye status kaise check karein
पीएम किसान योजना की 21वीं किसे मिलेगी? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • इसके बाद स्क्रीन पर जो कैप्चा दिया है उसे भर दें
  • सारी जानकारी जब आप भर चुके हैं, तो आपको 'गेट डिटेल' वाला बटन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना स्टेटस पता च जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed