फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसान तुरंत करें चेक अगर स्टेटस में नजर आ रहा है ये मैसेज, तो अटक सकती है 14वीं किस्त

Tue, 16 May 2023 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 16 May 2023 09:26 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: How to check pm kisan samman nidhi 13th installment beneficiary status
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाते हैं। वहीं, इन योजनाओं का लाभ शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों को मिलता हुआ नजर आता है। इसी तरह किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाती है, जिसके अंतर्गत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को हर चार महीने में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त जारी होने वाली है। ऐसे में योजना से जुड़े किसानों के लिए जरूरी है कि वो अपना स्टेटस चेक करें, क्योंकि वहां पर आने वाला एक मैसेज आपको आपकी किस्त के बारे में बता सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...

PM Kisan Yojana: How to check pm kisan samman nidhi 13th installment beneficiary status
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस - फोटो : istock

किसान ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस और वो मैसेज:-

स्टेप 1

  • आप भी अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो आप भी अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
PM Kisan Yojana: How to check pm kisan samman nidhi 13th installment beneficiary status
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस - फोटो : istock

स्टेप 2

  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको नीचे की तरफ 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला ऑप्शन दिखेगा, जिस पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपको योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: How to check pm kisan samman nidhi 13th installment beneficiary status
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस - फोटो : istock

स्टेप 3

  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा
  • इस कोड को भरें और फिर सबमिट पर क्लिक करना है
  • अब आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: How to check pm kisan samman nidhi 13th installment beneficiary status
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस - फोटो : istock

स्टेप 4

  • स्टेटस में आपको देखना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  • अगर इन तीनों के आगे 'यस' लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है
  • जबकि, अगर इन तीनों या किसी एक के आगे भी 'नो' लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed