PM Kisan Samman Nidhi: देश में चलने वाली कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसका लाभ पात्र किसानों को दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है और अब तक कुल 16 किस्त जारी हो चुकी हैं। इसी कड़ी में अब अगली बारी 17वीं किस्त की है, जिसका किसानों को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन क्या ये किस्त आपको मिल पाएगी? अगर आप ये जानना चाहते हैं तो आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे स्टेटस चेक कर सकते हैं। आप आगे इसका पूरा प्रोसेस जान सकते हैं...
{"_id":"662c826535516ffada04682f","slug":"pm-kisan-yojana-how-to-check-beneficiary-status-of-17th-kist-2024-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेंगे 17वीं किस्त के पैसे या नहीं? किसान ऐसे लगा सकते हैं पता","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेंगे 17वीं किस्त के पैसे या नहीं? किसान ऐसे लगा सकते हैं पता
Sat, 27 Apr 2024 10:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:15 AM IST
विज्ञापन
किसे मिल सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसे मिल सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
ये काम करवाने जरूरी:-
- अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले, तो बतौर लाभार्थी आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। इसके अलावा भू-सत्यापन और अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक करवाना न भूलें। अगर आप ये तीनों काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
किसे मिल सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस:-
स्टेप 1
- आप पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाली किस्त के बारे में जानना चाहते हैं कि ये आपको मिल सकती है या नहीं, तो इसके लिए आपको लाभार्थी सूची चेक करनी होती है
- इस लिस्ट को चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
किसे मिल सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'Know Your Status' वाला ऑप्शन नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
- इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है
- साथ ही स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भर दें
विज्ञापन
किसे मिल सकती है 17वीं किस्त?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर जब आप सारी जानकारी दर्ज कर चुके हैं, तो इसके बाद आपको गेट डिटेल वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है
- ऐसा करते ही आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा
- यहां आप जान सकते हैं कि आपको किस्त मिल पाएगी या नहीं