PM Kisan Samman Nidhi Yojana: रोजगार, शिक्षा, बीमा, पेंशन, आवास, राशन, स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में देने जैसी कई तरह की योजनाएं सरकार द्वारा चलाई जाती है। वहीं, इन योजनाओं के जरिए हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ दिया जाता है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ले लीजिए। केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त मिलती है और इस तरह सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आपको ये लाभ मिल पाएगा या नहीं? तो आप लाभार्थी सूची चेक करके ये जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये चेक करने का तरीका क्या है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65d58ec63b36b66a0a07b7b3","slug":"pm-kisan-yojana-how-to-check-beneficiary-status-of-16th-installment-2024-02-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 16वीं किस्त या नहीं? किसान ऐसे चेक करें स्टेटस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या आपको मिलेगी 16वीं किस्त या नहीं? किसान ऐसे चेक करें स्टेटस
Wed, 21 Feb 2024 11:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
- दरअसल, 16वीं किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है। पर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च में ये किस्त जारी हो सकती है। वहीं, ई-केवाईसी और भू-सत्यपान जैसे काम जो किसान पूरा करवा लेंगे, लाभ उन्हें ही मिल पाएगा।
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
लाभार्थी सूची ऐसे चेक कर सकते हैं:-
स्टेप 1
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अगर आप भी पात्र हैं, तो आप ये चेक कर सकते हैं कि आपको लाभ मिल पाएगा या नहीं
- आपको इसके लिए किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको 'Know Your Status' के ऑप्शन पर जाना है और इस पर क्लिक करना है
- फिर यहां पर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है
- इसके बाद स्क्रीन पर आपको कैप्चा कोड दिखेगा, उसे दर्ज करें
विज्ञापन
किसान अपना स्टेटस कैसे चेक करें?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- सारी जानकारी भरने के बाद आपको गेट डिटेल वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है
- आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने आपका स्टेटस नजर आने लगेगा
- आप इसे चेक करके जान पाएंगे कि आपको लाभ मिलेगा या नहीं।