Bike Tips in Hindi: कई लोगों को कार का शौक होता है, तो कई लोगों को बाइक का। वैसे बाइक से राइड पर जाने का अपना अलग मजा है। लोग दफ्तर जाने, कॉलेज आदि जगहों पर जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। बाइक बढ़िया ढंग से चले, सफर के दौरान कोई दिक्कत न हो, इसके लिए समय-समय पर बाइक की सर्विस करवाना जरूरी है। बावजूद इसके एक दिक्कत कई बार नजर आ जाती है और वो है बाइक चलाने के दौरान इसका अचानक बंद हो जाना। क्या आपके साथ भी ये दिक्कत होती है? अगर हां, तो आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि चलते-चलते बाइक अचानक बंद क्यों हो जाती है और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65d48cf80354759ab501733e","slug":"bike-tips-reasons-for-bike-stopping-while-moving-check-here-2024-02-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बात काम की: चलते-चलते क्या आपकी बाइक भी हो जाती है अचानक बंद? तो यहां जानें क्या हैं कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बात काम की: चलते-चलते क्या आपकी बाइक भी हो जाती है अचानक बंद? तो यहां जानें क्या हैं कारण
Tue, 20 Feb 2024 05:08 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 20 Feb 2024 05:08 PM IST
विज्ञापन
बाइक के बंद होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक के बंद होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
चलते-चलते बाइक के बंद होने के ये हो सकते हैं कारण:-
नंबर 1
- अगर आपकी बाइक भी चलते-चलते बंद हो जाती है, तो इसके पीछे एक कारण हो सकता है जिसमें फ्यूल टैंक में पानी चला जाता है। जब बाइक की धुलाई होती है, तो ऐसा हो सकता है, जिससे पानी पेट्रोल के साथ नहीं मिलता और बाइक चलते-चलते रूक सकती है।
बाइक के बंद होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपकी बाइक का क्लच खराब हो गया है, तो भी आपकी बाइक चलते-चलते अचानक बंद हो सकती है। इसके अलावा अगर टायर में कम हवा है, तो खराब टायर से भी बाइक रूक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक के बंद होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
नंबर 3
- अगर आपकी बाइक चलते-चलते बंद हो जाती है, तो हो सकता है कि आपकी बाइक का कार्बोरेटर खराब हो गया हो या फिर ये गंदा हो चुका है। ऐसे में इसे बदलवा लें या साफ करवा लें। इससे आपकी समस्या दूर हो सकती है।
विज्ञापन
बाइक के बंद होने पर क्या करें?
- फोटो : istock
नंबर 4
- बाइक में एयर फिल्टर होता है, जो हवा को इंजन तक पहुंचाता है। पर अगर ये एयर फिल्टर खराब हो जाए या इसमें गंदगी भर जाए तो इंजन तक हवा नहीं पहुंच पाएगी। वहीं, इसका सीधा असर ये होगा कि आपकी बाइक चलते-चलते बंद हो सकती है। इसलिए इसका भी ध्यान रखें।