PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration Process in Hindi: केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये देने का प्रावधान और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। सरकार डीबीटी के माध्यम से इन पैसों को किसानों के बैंक खातों में हंस्तातरित करती है। ऐसे में अगर आप भी इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र हैं और आपने अब तक आवेदन नहीं किया है तो आप पंजीकरण करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आवेदन का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में किसान आवेदन के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"673ec9d2bfc13d50800bca0d","slug":"pm-kisan-yojana-how-to-apply-for-pm-kisan-samman-nidhi-yojana-2024-11-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर आपको भी चाहिए हर साल 6 हजार रुपये? तो किसान इस तरह कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर आपको भी चाहिए हर साल 6 हजार रुपये? तो किसान इस तरह कर सकते हैं आवेदन
Thu, 21 Nov 2024 11:22 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:22 AM IST
सार
देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं में से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है। इसका लाभ किसानों को मिलता है और अगर आप पात्र हैं तो आप भी आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं।
विज्ञापन
ये है पीएम किसान योजना से जुड़ने का तरीका।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये है पीएम किसान योजना से जुड़ने का तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान योजना से जुड़ने के लिए ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- आप अगर पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना में आवेदन करके लाभान्वति हो सकते हैं
- ऐसे में आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
- यहां जाकर आपको कई ऑप्शन मिलेंगे और आपको इनमें से 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' वाला विकल्प चुनना है
ये है पीएम किसान योजना से जुड़ने का तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जो आवेदन फॉर्म है
- आपको इसमें 'रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन' या 'अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन' में से किसी एक को चुनना है
- अब अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां पर भरें और साथ में अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर भी यहां दर्ज करें
विज्ञापन
विज्ञापन
ये है पीएम किसान योजना से जुड़ने का तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
- फिर आपको अपना राज्य चुन लेना है
- राज्य के बाद आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड नजर आएगा जिसे यहां भर दें
- इसके बाद आपको 'गेट ओटीपी' वाला बटन नजर आएगा जिस पर आपको क्लिक करना है
- फिर दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा जिसे यहां भर दें
विज्ञापन
ये है पीएम किसान योजना से जुड़ने का तरीका।
- फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको 'प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन' वाले बटन पर क्लिक करना होता है
- फिर अपना जिला भर दें और अपने बैंक खाते की जानकारी भी दें
- अब अपने आधार कार्ड की जानकारी भी यहां पर दर्ज करनी है
- आखिर में आपको अपने दस्तावेज यहां अपलोड करने हैं और फिर 'सेव' वाले बटन पर क्लिक कर दें
- अब आपका आवेदन पूरा हो चुका है।