PM Kisan Yojana: हमारे देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिन्हें राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर पर चलाते हैं। इन योजनाओं के जरिए एक बड़ी संख्या में लोगों तक लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया जाता है। इस योजना के अंतर्गत सालाना किसानों को 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। पर यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि वो कौन से किसान हैं, जो 14वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"641a7e42ef521d6f1d0c2897","slug":"pm-kisan-yojana-farmers-ineligible-list-know-who-will-not-receive-pm-kisan-14-kist-news-in-hindi-2023-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: ये हैं वो किसान जिन्हें नहीं मिल पाएगी 14वीं किस्त, यहां देखें लिस्ट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: ये हैं वो किसान जिन्हें नहीं मिल पाएगी 14वीं किस्त, यहां देखें लिस्ट
Wed, 22 Mar 2023 09:37 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:37 AM IST
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
जान लीजिए कौन हैं, वो किसान जिनकी अटक सकती है 14वीं किस्त:-
नंबर 1
- जिन किसानों की 14वीं किस्त अटक सकती है, उसमें सबसे पहले वो किसान शामिल हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है या नहीं करवाते हैं। नियमों के तहत अगर योजना का लाभ लेना है, तो प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना अनिवार्य है।
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
- इसलिए अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इसे आज ही करवा लें। इसके लिए आप किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी बायोमेट्रिक बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आपने अपने आधार कार्ड को बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो भी आप 14वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए आज ही अपनी बैंक की ब्रांच में जाकर ये काम करवा लें, ताकि आपको लाभ मिल सके।
विज्ञापन
किन किसानों की अटक सकती है 14वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 3
- जिन किसानों ने अब तक भू-सत्यापन नहीं करवाया है और आगे भी नहीं करवाते हैं, तो ऐसे किसानों को 14वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए आप चाहें तो अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करके भू-सत्यापन के काम को करवा सकते हैं।