फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: समाप्त हुई आखिरी तारीख, क्या ई-केवाईसी नहीं करवाने वालों को मिलेंगे किस्त के पैसे? यहां जानें

Thu, 01 Sep 2022 12:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 01 Sep 2022 12:32 PM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligible Beneficiary Know Who will Get PM Kisan 12th Installment Money
ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana e-KYC: देश के अलग-अलग कोने में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा नजर आती है, जो असल में गरीब वर्ग से आते हैं, जो असल में जरूरतमंद हैं। ये लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, जिसके कारण ये अपनी आम जरूरतों को भी पूरा करने में सक्षम नहीं होते हैं। इसलिए केंद्र सरकार द्वारा देश के सभी राज्यों के लिए कई अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही देख लीजिए, जिसे जरूतमंद किसानों के लिए चलाया गया। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है, और इसमें सालाना 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं। इस योजना के समय-समय पर नियम भी बदलते रहते हैं, जैसे- ई-केवाईसी करवाने के लिए सभी लाभार्थियों को कहा गया था। लेकिन जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है क्या उन्हें 12वीं किस्त का लाभ मिल सकता है? तो चलिए इसका जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Eligible Beneficiary Know Who will Get PM Kisan 12th Installment Money
ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

ये थी आखिरी तारीख

  • दरअसल, सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य किया गया। इसकी आखिरी तारीख 31 अगस्त 2022 थी। कई लाभार्थियों ने इसे करवा लिया, लेकिन अब भी कई किसान ऐसे हैं जो इसे नहीं करवा पाएं हैं।
PM Kisan Yojana Eligible Beneficiary Know Who will Get PM Kisan 12th Installment Money
ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

क्या मिलेगी किस्त?

  • अगर किसी कारण आपकी ई-केवाईसी नहीं हो पाई है, तो क्या आपको किस्त के पैसे मिलेंगे? तो इसका जवाब न में है क्योंकि सरकार के तय नियमों के मुताबिक, ई-केवाईसी करवाना प्रत्येक लाभार्थी के लिए जरूरी है और कोई अगर ऐसा नहीं करता है तो उसके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligible Beneficiary Know Who will Get PM Kisan 12th Installment Money
ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

आगे कोई विकल्प है?

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, और आप ई-केवाईसी नहीं करवा पाएं हैं तो ऐसे में किस्त के पैसे अटक सकते हैं। वहीं, सरकार की तरफ से अभी फिलहाल डेडलाइन को आगे नहीं बढ़ाया गया है। अगर फिर से कोई नई आखिरी तारीख दी जाती है, तो आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligible Beneficiary Know Who will Get PM Kisan 12th Installment Money
ई-केवाईसी की आखिरी तारीख क्या है - फोटो : istock

मिलता है ये लाभ

  • पीएम किसान सम्मान निधि के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इन पैसों को हर चार माह के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त में किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed