फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Instagram: इंस्टाग्राम पर कौन चुपके-चुपके देख रहा है आपकी प्रोफाइल? क्या इस बारे में किया जा सकता है पता?

Thu, 01 Sep 2022 11:10 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram Follow These Tips and Tricks in Hindi
How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram - फोटो : istock

How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram: सोशल मीडिया का हमारे जीवन पर एक व्यापक असर पड़ा है। इसके आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज दुनिया भर में करोड़ों लोग फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का उपयोग कर रहे हैं। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने मैसेजिंग और कंटेंट शेयरिंग को एक नए ढंग से परिभाषित करने का काम किया है। आज हम सभी लोग अपनी जिंदगी के खास लम्हों को इन प्लेटफॉर्म्स पर एक दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं। बीते सालों में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। इंस्टाग्राम पर आपको ऐसे कई विकल्प मिलते हैं, जिनकी मदद से आप काफी खूबसूरती से अपने कंटेंट को लोगों के बीच शेयर कर सकते हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम का उपयोग करते समय हम में से अधिकतर लोग ये जानना चाहते हैं कि कौन-कौन चुपके से हमारी प्रोफाइल पर विजिट करता है?

How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram Follow These Tips and Tricks in Hindi
How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram - फोटो : istock

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस बारे में पता किया जा सकता है कि कौन-कौन चुपके से हमारी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर विजिट कर रहा है? ऐसे में आपको बता दें कि इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को ऐसा किसी प्रकार का भी विकल्प नहीं देता है, जिसकी मदद से वे ये जान सकें कि कौन आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल को चुपके चुपके देख रहा है।

How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram Follow These Tips and Tricks in Hindi
How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram - फोटो : istock

इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण यूजर प्राइवेसी है। इंस्टाग्राम पर ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो काफी ज्यादा समय एक दूसरे की प्रोफाइल को देखते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram Follow These Tips and Tricks in Hindi
How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram - फोटो : istock

अगर इंस्टाग्राम यूजर्स की इन गतिविधि के बारे में डाटा जारी करता है। ऐसे में कई लोग इंस्टाग्राम का उपयोग करना बंद कर सकते हैं। इसी वजह से इंस्टाग्राम इस विषय में अपने यूजर्स का डाटा शेयर नहीं करता है। 

विज्ञापन
How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram Follow These Tips and Tricks in Hindi
How to Know Who Stalks Your Profile on Instagram - फोटो : Istock

वहीं दूसरी तरफ ऐसे कई एप्स हैं, जो आपकी इंस्टा प्रोफाइल पर कौन-कौन विजिट कर रहा है। इस बारे में बताने का दावा करते हैं। आपको इन एप्स को भूलकर भी अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड नहीं करना चाहिए। ये एप्लीकेशन काम करने का दिखावा करते हैं। वहीं हकीकत में वे काम नहीं कर पाते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed