फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किसे मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ और किसे नहीं? आवेदन से पहले यहां जानें

Fri, 29 Aug 2025 10:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Aug 2025 10:24 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ke Liye Kaun Patra Hai: पीएम किसान योजना के तहत आर्थिक लाभ मिलते हैं, लेकिन इस योजना से सिर्फ वे ही लोग जुड़ सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Criteria Who Gets Benefit Check Before Applying Online for PM Kisan Installment
पीएम किसान योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana Eligibility Criteria: सरकार कई सारी योजनाओं को चला रही है जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने की कोशिश की जाती है। मौजूदा समय में देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चल रही हैं जिनमें से कुछ योजनाएं राज्य सरकारों की हैं। जबकि, कई योजनाएं भारत सरकार की हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर उस योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं।



जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों लोग जुड़े हैं और आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। पर क्या आप भी इस पीएम किसान योजना से जुड़ना चाहते हैं? क्या इस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको पहले ये चेक करना होगा कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिल सकता है और किसे नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Eligibility Criteria Who Gets Benefit Check Before Applying Online for PM Kisan Installment
पीएम किसान योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : AdobeStock

क्या लाभ मिलते हैं?

  • बात अगर पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले लाभ की करें, तो इस योजना के तहत सरकार आर्थिक लाभ देती है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक योजना के तहत कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और हर किस्त में लाभार्थियों को 2 हजार रुपये दिए जाते हैं।
PM Kisan Yojana Eligibility Criteria Who Gets Benefit Check Before Applying Online for PM Kisan Installment
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : PMO
  • सरकार हर किस्त के पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है। सरकार द्वारा किस्त जारी करने के लिए अलग-अलग राज्यों में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ही डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त हस्तांतरित करते हैं। अब अगली बारी 21वीं किस्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Criteria Who Gets Benefit Check Before Applying Online for PM Kisan Installment
पीएम किसान योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : AdobeStock

कौन जुड़ सकता है योजना से और कौन नहीं?

  • इस योजना का लाभ सिर्फ और सिर्फ किसानों को मिलता है और वो भी जिन किसानों के पास खेती के लिए जमीन हो, वे इस योजना के लिए पात्र होते हैं
  • जबकि, सरकारी नौकरी करने वाले किसान, 10 हजार रुपये से अधिक की पेंशन प्राप्त करने वाले किसान, इनकम टैक्स देने वाले किसान, किराए की जमीन पर खेती कर रहे किसान आदि इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाते
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Eligibility Criteria Who Gets Benefit Check Before Applying Online for PM Kisan Installment
पीएम किसान योजना के लिए कौन पात्र है? - फोटो : AdobeStock

क्यों चलाया जा रहा है इस योजना को?

  • पीएम किसान योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके तहत जरूरतमंद किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। इस मदद के जरिए किसानों को खेती से जुड़ी चीजों में मदद की जाती है। किसानों को आर्थिक दिक्कतें न हो, इसलिए ये पीएम किसान योजना सरकार द्वारा चलाई जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed