फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar Card: गुम हो गया है आधार कार्ड और नंबर भी नहीं है याद? तो इस तरीके से निकलवा सकते हैं आधार

Fri, 29 Aug 2025 08:12 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 29 Aug 2025 08:12 AM IST
सार

Lost Aadhaar Card: अगर आपका भी आधार कार्ड गुम हो गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप बिना आधार नंबर के भी अपना आधार कार्ड पा सकते हैं।

विज्ञापन
How to find a lost Aadhaar card kho gya hai to kaise pa sakte hain
आधार गुम होने पर कैसे आधार नंबर पता करें? - फोटो : Adobe Stock

Aadhaar Card: आपके पास भले ही कई दस्तावेज होंगे जिनकी जरूरत आपको अलग-अलग कामों के लिए पड़ती होगी, लेकिन आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत लगभग हर एक काम में पड़ती है। जैसे, अगर आपको किसी होटल में चेक-इन करना है तो आपको आधार चाहिए, आपको अगर अपनी पहचान बतानी है तो भी आपको इसकी जरूरत पड़ती है, बच्चों के स्कूल में दाखिले से लेकर आपके बैंक से जुड़े जैसे अन्य कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है।



ऐसे में समझा जा सकता है कि आज के इस दौर में आधार कार्ड कितना जरूरी दस्तावेज है। पर कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें लोगों के आधार कार्ड गुम हो जाते हैं। कई बार जब लोगों की जेब कट जाती है तो पर्स में आधार कार्ड भी होता है और वो भी चला जाता है। वहीं, जिन लोगों को आधार कार्ड नंबर याद नहीं होता वे लोग परेशान हो जाते हैं कि अब क्या होगा और उन्हें आधार कार्ड कैसे मिलेगा? पर आपको चिंता नहीं करनी है क्योंकि अगर आपको अपना आधार नंबर भी याद नहीं है तो भी आप अपने आधार कार्ड को पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to find a lost Aadhaar card kho gya hai to kaise pa sakte hain
आधार गुम होने पर कैसे आधार नंबर पता करें? - फोटो : Adobe Stock

आधार खो गया है, तो ऐसे करें प्राप्त:-

स्टेप 1

  • आपका आधार कार्ड गुम हो गया है तो आपको ऐसे में सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर जाना है
  • फिर आपको यहां पर 'My Aadhaar' वाले सेक्शन में जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर 'Retrieve Lost or Forgotten EID/UID' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
How to find a lost Aadhaar card kho gya hai to kaise pa sakte hain
आधार गुम होने पर कैसे आधार नंबर पता करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके सामने एक छोटा सा फॉर्म खुलेगा जहां पर आपको कुछ चीजें भरनी है
  • अब अगर आपको आधार नंबर चाहिए, तो 'Aadhaar Number' पर टिक करें और नहीं तो 'Enrolment ID Number/SID' पर क्लिक करें, अगर ये चाहिए तो
  • इसके बाद आपको अपना वो नाम भरना है जो आपके आधार कार्ड में है
विज्ञापन
विज्ञापन
How to find a lost Aadhaar card kho gya hai to kaise pa sakte hain
आधार गुम होने पर कैसे आधार नंबर पता करें? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • फिर आपको अपना वो मोबाइल नंबर भरना है जो आपके आधार कार्ड से लिंक है या फिर आप अपनी रजिस्टर्ड  ईमेल आईडी भी यहां भर सकते हैं
  • अब आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है और फि 'Send OTP' वाले बटन पर क्लिक कर देना है
  • फिर मोबाइल नंबर जो ओटीपी आया है उसे यहां भरें जिसके बाद स्क्रीन पर आधार नंबर या EID नंबर आ जाएगा
  • अब आप चाहें तो यहीं से अपना ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
How to find a lost Aadhaar card kho gya hai to kaise pa sakte hain
आधार गुम होने पर कैसे आधार नंबर पता करें? - फोटो : Adobe Stock

बस इस बात का ध्यान रखें

  • जो तरीका हमने आपको पिछली स्लाइड्स में बताया है वो ऑनलाइन तरीका है और इसके लिए आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। पर अगर ऐसा नहीं है, तो फिर आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है और वहां जाकर आपको अपना आधार मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed