PM Kisan Samman Nidhi 18th kist: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं के जरिए लोग लाभ ले रहे हैं। शहरों से लेकर ग्रमीण इलाकों तक में चल रही इन योजनाओं के जरिए एक बड़ा तबका और जरूरतमंद व गरीब वर्ग आर्थिक लाभ और योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाले अतिरिक्त लाभ ले रहे हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। वहीं, इस बार 18वीं किस्त जारी होनी है। ऐसे में क्या पिता और बेटे दोनों को इस योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
{"_id":"6688e07d0a6a8167a30b2d5c","slug":"pm-kisan-yojana-eligibility-can-father-and-son-both-get-the-benefit-of-pm-kisan-samman-nidhi-18th-kist-2024-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या पिता और पुत्र दोनों को मिल सकती है 18वीं किस्त? यहां जानें किसान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या पिता और पुत्र दोनों को मिल सकती है 18वीं किस्त? यहां जानें किसान
Sat, 06 Jul 2024 11:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 06 Jul 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिल सकता है?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिल सकता है?
- फोटो : Istock
कब जारी हो सकती है 18वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को अब तक 17 किस्त मिल चुकी हैं। वहीं, इस बार बारी 18वीं किस्त की है। हालांकि, अभी इसकी तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन नियम की मानें तो योजना के अंतर्गत हर किस्त चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। ऐसे में 17वीं किस्त जून में जारी हुई थी तो उस हिसाब से 18वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है।
पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिल सकता है?
- फोटो : Istock
किसे मिल सकता है लाभ?
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं या जुड़ना चाह रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि पिता और पुत्र में से किसे लाभ मिल सकता है या फिर दोनों को मिल सकता है? तो इसका जवाब है कि एक परिवार के केवल एक ही सदस्य को पीएम किसान योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिल सकता है?
- फोटो : Freepik
- आप इसे ऐसे समझ सकते हैं कि अगर एक परिवार में से एक सदस्य से ज्यादा लोगों ने योजना में आवेदन किया है तो ऐसे में आवेदन रद्द हो जाता है। इसलिए पिता और पुत्र दोनों किस्त का लाभ नहीं ले सकते सिर्फ एक ही व्यक्ति ले सकता है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना का लाभ किसे मिल सकता है?
- फोटो : istock
ये काम करवाने हैं जरूरी:-
- अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको ई-केवाईसी करवानी पड़ती है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है
- किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन करवाना भी अनिवार्य है
- अगर आप लाभ लेना चाहते हैं तो आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना भी जरूरी है।