PM Kisan Yojana e-KYC: देश में जितनी भी योजनाएं चलती हैं, उन सभी का एक ही उद्धेश्य होता है कि जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा सके। इसके लिए सरकार हर साल लाखों-करोड़ों रुपये भी खर्च करती है। रोजगार, बीमा, शिक्षा, पेंशन, आवास के अलावा आर्थिक मदद करने जैसी कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चल रही हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। वहीं, इस बार 14वीं किस्त जल्द आ सकती है। ऐसे में जरूरी है कि आप ई-केवाईसी आज ही करा लें, क्योंकि न कराने पर आप किस्त से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी करवाने की आज आखिरी तारीख, नहीं करवाई तो अटक सकती है 14वीं किस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-केवाईसी
- दरअसल, अगर आप पीएम किसान योजना से जु़ड़े हैं, तो नियमों के तहत आपको किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवानी होगी। अगर आप किसी कारण ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
आज आखिरी तारीख ई-केवाईसी की
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो हरियाणा सरकार के मुताबिक आपके पास सिर्फ आज भर यानी 15 जून 2023 तक का समय बाकी है। इसको लेकर हरियाणा सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया कि 15 जून 2023 तक ई-केवाईसी करवा लें।
क्या आपने PM किसान सम्मान निधि योजना का E-KYC करवाया?
— MyGovHaryana (@mygovharyana) June 9, 2023
14वीं किस्त पाने के लिए इन 3 माध्यम से करें E-KYC
1. आपके गांव में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के कैंप में जाकर
2. https://t.co/x7F9ehLo2U की वेबसाइट पर जाकर
3. गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध PMKISAN GoI ऐप से फेस ओथंटिफिकेशन करके… pic.twitter.com/DqWmi2v5bg
इन तीन तरीकों से करवा सकते हैं ई-केवाईसी
- अपने इस ट्वीट के जरिए ई-केवाईसी करवाने के तीन तरीके भी बताए गए। इसमें पहला तरीका है कि किसान अपने गांव में इंडिया पोस्ट पेमेंट के कैंप में जाकर ये करवा सकते हैं।
- दूसरा तरीका है कि आप किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा इसमें तीसरा तरीका भी बताया गया और वो ये है कि किसान गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 'PMKISAN GoI' एप से फेस ओथंटिफिकेशन कर सकते हैं।