फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: इन गलतियों के कारण अटक सकती है 15वीं किस्त, जानें क्या हैं ये

Tue, 12 Sep 2023 10:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 12 Sep 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Due to which mistakes the 15th instalment can get stuck
15वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

PM Kisan Yojana: आप चाहे शहर में रहते हैं या फिर दूर-दराज गांव में अगर आप पात्र हैं, तो आपको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल जाता है। सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें पेंशन, राशन, आवास, रोजगार और बीमा जैसी कई अन्य योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में एक योजना ऐसी है जिसका सीधा लाभ उन किसानों को मिल रहा है जो गरीब वर्ग से आते हैं या जरूरतमंद हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का। इस योजना में हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपकी किस्त अटक सकती है? शायद नहीं, पर आपके लिए जानना जरूरी है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: Due to which mistakes the 15th instalment can get stuck
15वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

इन गलतियों को न करें, वरना अटक सकती है किस्त:-

गलती नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हुए हैं या नए जुड़े हैं, तो आपको ई-केवाईसी करवा लेनी चाहिए। ये योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए जरूरी है। अगर आप किसी कारण इस काम को नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Yojana: Due to which mistakes the 15th instalment can get stuck
15वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock
  • आप अगर ई-केवाईसी करवाना चाहते हैं, तो आप खुद आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • इसके अलावा आप अपने नजदीकी बैंक में जाकर ई-केवाईसी करवा सकते हैं
  • वहीं, ई-केवाईसी करववाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Due to which mistakes the 15th instalment can get stuck
15वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

गलती नंबर 2

  • योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए एक और काम करवाना जरूरी है और वो है भू-सत्यापन। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था कि भू-सत्यापन सभी लाभार्थियों के लिए करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Due to which mistakes the 15th instalment can get stuck
15वीं किस्त अटकने के कारण - फोटो : istock

गलती नंबर 3

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए एक और काम करवाना जरूरी है, क्योंकि इस काम को न करवाने पर भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। दरअसल, वो काम है आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना। अगर आपने अब तक ये काम नहीं किया है, तो इसे तुरंत करवा लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed