फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपने भी की ये गलतियां तो अटक सकती है 17वीं किस्त, यहां जानें क्या हैं ये

Sat, 13 Apr 2024 10:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 Apr 2024 10:35 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Due to these mistakes the 17th installment may get stuck
इन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

17th Kist of PM Kisan Yojana: आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में, लेकिन अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो फिर आप इससे जुड़कर लाभ ले सकते हैं। अलग-अलग योजनाओं के लिए अलग-अलग तरह की पात्रता सूची होती है। अब जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इसके अंतर्गत सिर्फ पात्र किसान ही लाभान्वित हो सकते हैं। इस योजना में हर चार महीने में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। ऐसे में अगली किस्त 17वीं जारी होनी है, इसलिए आपके लिए जानना जरूरी हो जाता है कि वो कौन सी गलतियां हैं जिन्हें करने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana: Due to these mistakes the 17th installment may get stuck
इन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

ये हैं वो गलतियां:-

पहली गलती

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप जल्द इसे करवा लें। अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
PM Kisan Yojana: Due to these mistakes the 17th installment may get stuck
इन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

दूसरी गलती

  • अगर आप योजना के लिए अपात्र हैं और गलत तरीके से योजना से जुड़ गए हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में आप किस्त के लाभ से वंचित रह जाएंगे। जो किसान पात्र हैं, सिर्फ वे ही योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Due to these mistakes the 17th installment may get stuck
इन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

तीसरी गलती

  • अगर आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती है, जैसे- आवेदनकर्ता का नाम गलत भरा है, जेंडर गलत है या फिर बैंक खाते की दी हुई जानकारी गलत है आदि। तो ऐसे में जानकारी का सही मिलान न होने की वजह से आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस गलती को करने से बचें।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: Due to these mistakes the 17th installment may get stuck
इन किसानों की अटक सकती है 17वीं किस्त? - फोटो : istock

चौथी गलती

  • नियमों के तहत जो भी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ा है, उसे भू-सत्यापन करवाना अनिवार्य है। ऐसे में अगर आप नए जुड़े हैं और आपने अब तक ये काम नहीं करवाया है, तो जल्द करवा लें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed