फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: खरीदने से पहले जरूर समझ लें 5 और 3 स्टार एसी में फर्क? यहां जानें कौन बचा सकता है बिजली का बिल

Fri, 12 Apr 2024 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 12 Apr 2024 05:15 PM IST
विज्ञापन
AC Tips: Difference Between 5 Star And 3 Star Rating AC check details
5 स्टार और 3 स्टार एसी में अंतर? - फोटो : Amar Ujala

AC Tips And Tricks: गर्मी का मौसम आते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना कम हो जाता है और लोग अपने बच्चों को भी घर से बाहर नहीं जाने देते। दरअसल, गर्मी के मौसम में पसीना बहता है और लू लगने से लोग बीमार तक पड़ जाते हैं। इसलिए लोग अपने घरों में कूलर, एसी चलाकर गर्मी से बचते हैं। वहीं, अगर आप इस गर्मी नया एसी खरीदने जा रहे हैं, तो आप एक बात को जरूर जान लें कि 5 स्टार और 3 स्टार रेटिंग वाले एसी के बीच अंतर क्या है। ऐसा इसलिए जरूरी हो जाता है, ताकि आपको एसी खरीदने के बाद पछताना न पड़े कि काश आप 5 स्टार खरीद लेते या 3 स्टार खरीद लेते आदि। तो चलिए जानते हैं दोनों के बीच अंतर क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

AC Tips: Difference Between 5 Star And 3 Star Rating AC check details
5 स्टार और 3 स्टार एसी में अंतर? - फोटो : istock

दोनों के बीच अंतर:-

इन्सुलेशन किसका अच्छा?

  • दरअसल, जो 5 स्टार रेटिंग वाले एसी होते हैं, इनका इन्सुलेशन अच्छा होता है जिसके कारण ये चलने पर ज्यादा आवाज या शोर नहीं करते। जबकि, 3 स्टार रेटिंग वाले एसी 5 स्टार की तुलना में ज्यादा शोर करते हैं।
AC Tips: Difference Between 5 Star And 3 Star Rating AC check details
5 स्टार और 3 स्टार एसी में अंतर? - फोटो : Pixabay

कूलिंग क्षमता किसमें ज्यादा?

  • बात अगर कूलिंग क्षमता की करें, तो 3 स्टार के मुकाबले 5 स्टार रेटिंग वाले एसी में कूलिंग क्षमता ज्यादा होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन एसी में अच्छे कंडेनसर लगे होते हैं, जिससे ये 3 स्टार रेटिंग वाले एसी के मुकाबले कम गर्मी पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
AC Tips: Difference Between 5 Star And 3 Star Rating AC check details
5 स्टार और 3 स्टार एसी में अंतर? - फोटो : Pixabay

कौन कर सकता है बिजली का बिल कम?

  • आपके लिए ये समझना जरूरी हो जाता है कि जितने ज्यादा स्टार उतनी बिजली के बिल की ज्यादा बचत होती है। ऐसे में अगर आप 3 स्टार एसी खरीद रहे हैं, तो ये 5 स्टार के मुकाबले में ज्यादा बिजली खर्च करता है यानी बिजली का बिल ज्यादा आता है। 
विज्ञापन
AC Tips: Difference Between 5 Star And 3 Star Rating AC check details
5 स्टार और 3 स्टार एसी में अंतर? - फोटो : Pixabay
  • जबकि, 5 स्टार एसी को चलाने पर बिजली का बिल 3 स्टार के मुकाबले कम आ सकता है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि 3 स्टार एसी 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में कमरे को ठंडा करने में ज्यादा मेहनत करते हैं। इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed