PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली योजनाओं से काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक योजना है, जिसका लाभ किसानों को दिया जा रहा है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं यानी साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। ऐसे में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन शायद आप ये न जानते हों कि कई किसान ऐसे हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे और ये कौन किसान हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"65c9ad583d70e074b701e964","slug":"pm-kisan-yojana-can-your-16th-installment-also-get-stuck-check-here-2024-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम किसान योजना: क्या आपकी भी अटक सकती है 16वीं किस्त? यहां करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
पीएम किसान योजना: क्या आपकी भी अटक सकती है 16वीं किस्त? यहां करें चेक
Mon, 12 Feb 2024 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 12 Feb 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त?
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त?
- फोटो : istock
इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-
पहले किसान
- जो किसान तय समय तक ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं या करवाएंगे, उन किसानों की किस्त अटक सकती है। नियमों के तहत योजना से जुड़े हर किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त?
- फोटो : istock
दूसरे किसान
- अगर आपने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। किसानों के लिए ये काम करवाना जरूरी है, अगर ये काम पूरा नहीं होता है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त?
- फोटो : istock
तीसरे किसान
- अगर आपने आवेदन फॉर्म में कोई गलती की है, नाम गलत भरा है, जेंडर गलत दर्ज किया है, आधार नंबर में कोई गलती है या फिर आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की संख्या गलत है आदि। तो ऐसे में भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त?
- फोटो : istock
चौथे किसान
- जो किसान अपात्र होने के बाद भी योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं या नए जुड़े हैं, तो ऐसे किसान भी किस्त से वंचित रह सकते हैं क्योंकि इनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं। वहीं, ऐसे किसानों को नोटिस जारी कर रिकवरी तक की जा सकती है। इसलिए गलत तरीके से योजना से न जुड़ना ही फायदे का सौदा हो सकता है।