फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: क्या आपकी भी अटक सकती है 16वीं किस्त? यहां करें चेक

Mon, 12 Feb 2024 11:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 12 Feb 2024 11:07 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Can your 16th installment also get stuck check here
क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में चलने वाली योजनाओं से काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोग इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इसी कड़ी में एक योजना है, जिसका लाभ किसानों को दिया जा रहा है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं यानी साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है। ऐसे में इस बार 16वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन शायद आप ये न जानते हों कि कई किसान ऐसे हैं जिनकी किस्त अटक सकती है। तो चलिए जानते हैं कि कैसे और ये कौन किसान हैं जो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Can your 16th installment also get stuck check here
क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

इन किसानों की अटक सकती है किस्त:-

पहले किसान

  • जो किसान तय समय तक ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं या करवाएंगे, उन किसानों की किस्त अटक सकती है। नियमों के तहत योजना से जुड़े हर किसान को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
PM Kisan Yojana Can your 16th installment also get stuck check here
क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

दूसरे किसान

  • अगर आपने अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक नहीं करवाया है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। किसानों के लिए ये काम करवाना जरूरी है, अगर ये काम पूरा नहीं होता है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Can your 16th installment also get stuck check here
क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

तीसरे किसान

  • अगर आपने आवेदन फॉर्म में कोई गलती की है, नाम गलत भरा है, जेंडर गलत दर्ज किया है, आधार नंबर में कोई गलती है या फिर आपके द्वारा दी गई बैंक खाते की संख्या गलत है आदि। तो ऐसे में भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Can your 16th installment also get stuck check here
क्यों अटक सकती है 16वीं किस्त? - फोटो : istock

चौथे किसान

  • जो किसान अपात्र होने के बाद भी योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं या नए जुड़े हैं, तो ऐसे किसान भी किस्त से वंचित रह सकते हैं क्योंकि इनके आवेदन रद्द किए जा रहे हैं। वहीं, ऐसे किसानों को नोटिस जारी कर रिकवरी तक की जा सकती है। इसलिए गलत तरीके से योजना से न जुड़ना ही फायदे का सौदा हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed