फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: अगर आपके स्टेटस में भी लिखा है ये मैसेज, तो अटक सकती है किस्त, ऐसे करें चेक

Sat, 10 Dec 2022 10:59 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 10 Dec 2022 10:59 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Beneficiary 13th Installment May Stuck Know How to Check Pm Kisan Next Kist Status
क्यों अटक सकती है किसानों की 13वीं किस्त? - फोटो : istock

PM Kisan Samman Nidhi 13th Installment: लगभग हर वर्ग के लिए देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करते हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत पात्र लोगों को अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। जैसे- किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को देख लीजिए। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है, यानी साल भर में 6 हजार रुपये किसानों को इस योजना से मिलते हैं। अब तक किसानों को 12 किस्तों के पैसे मिल चुके हैं और सभी को 13वीं किस्त का इंतजार है। पर अगर आपके स्टेटस में एक मैसेज लिखा है जिसके बारे में आप आगे जानेंगे, तो आपके किस्त के पैसे भी अटक सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं इस मैसेज के बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana Beneficiary 13th Installment May Stuck Know How to Check Pm Kisan Next Kist Status
क्यों अटक सकती है किसानों की 13वीं किस्त? - फोटो : istock

ये है वो मैसेज

  • अगर आपके स्टेटस में लैंड सिडिंग और ई-केवाईसी के आगे 'नो' लिखा है, तो ऐसे में आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आपको अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क करना चाहिए या हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके भी मदद ले सकते हैं।
PM Kisan Yojana Beneficiary 13th Installment May Stuck Know How to Check Pm Kisan Next Kist Status
क्यों अटक सकती है किसानों की 13वीं किस्त? - फोटो : istock

ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस का मैसेज:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं और ये जानना चाहते हैं कि आपके स्टेटस में क्या मैसेज लिखा है, तो इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Beneficiary 13th Installment May Stuck Know How to Check Pm Kisan Next Kist Status
क्यों अटक सकती है किसानों की 13वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको पोर्टल पर दिए बेनिफिशियरी स्टेटस वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। फिर अपना योजना का रजिस्ट्रेशन नंबर या फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यहां दर्ज कर दें। फिर आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भरना है और सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana Beneficiary 13th Installment May Stuck Know How to Check Pm Kisan Next Kist Status
क्यों अटक सकती है किसानों की 13वीं किस्त? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • ऐसा करने के बाद आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा। ई-केवाईसी और लैंड सिडिंग के अलावा आपको यहां पर आपकी पात्रता के बारे में भी पता चल जाएगा। अगर यहां इन तीनों के आगे 'नो' है, तो किस्त अटक सकती है और अगर 'यस' लिखा है, तो फिर किस्त आ सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed