फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या आपको जनवरी में मिलेंगे 2 हजार रुपये? एक क्लिक में ऐसे लगाएं पता

Mon, 25 Nov 2024 11:04 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 25 Nov 2024 11:04 AM IST
सार

केंद्र सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है जिनमें से एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
PM kisan yojana beneficiaries check your status for 19th kist
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Status: अगर आप किसी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। इसके लिए सरकार कई तरह की व्यवस्थाएं करती है। जैसे, किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के अंतर्गत अगर आप पात्र हैं तो आपको सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको ये लाभ मिल सकता है, लेकिन क्या आपको 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं? ये आप चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस चेक करके। तो चलिए जानते हैं लाभार्थी कैसे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं...

PM kisan yojana beneficiaries check your status for 19th kist
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस। - फोटो : Adobe Stock

कब आएगी 19वीं किस्त?

  • नियमों के तहत पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर ही आती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर माह में आई थी तो उस हिसाब से अगली किस्त यानी 19वीं किस्त का चार महीने का समय जनवरी में हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि जनवरी में 19वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
PM kisan yojana beneficiaries check your status for 19th kist
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-

स्टेप 1

  • पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़े हैं और चेक करना चाहते हैं कि क्या आपको 19वीं किस्त मिलेगी या नहीं तो इसके लिए आप अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं
  • लाभार्थी को इसके लिए पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM kisan yojana beneficiaries check your status for 19th kist
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • फिर वेबसाइट पर आपको कई विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको 'Know Your Status' पर क्लिक करना है
  • आप जैसे ही यहां क्लिक करेंगे तो आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरने के लिए कहा जाएगा
  • अगर आपको ये याद नहीं है तो आप यहां उसे ढूंढ सकते हैं
विज्ञापन
PM kisan yojana beneficiaries check your status for 19th kist
किसान ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • रजिस्ट्रेशन नंबर भरने के बाद आपको कैप्चा कोड भरना है, जो स्क्रीन पर दिया होता है
  • फिर आपको 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपको अपना स्टेटस नजर आ जाएगा और आप जान पाएंगे कि आपको 19वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed