फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किस दिन खत्म हो सकता है 21वीं किस्त का इंतजार? जानें कितने करोड़ किसानों को मिल सकता है लाभ

Tue, 23 Sep 2025 10:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 23 Sep 2025 10:56 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Eligibility List: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन इस किस्त का लाभ कितने किसानों को मिलेगा? इस सवाल का जवाब योजना से जुड़ा हर किसान जानना चाहता है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Check PM Kisan Samman Nidhi Eligibility List News in Hindi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana 21st Installment Update: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाकर लोगों को लाभ देने का काम करती है। आप भी अगर किसी सरकारी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी पात्रता चेक कर लें। फिर अगर आप योजना के लिए पात्र हैं, तो आप उस योजना में आवेदन करें और फिर आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए जैसे, अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन कर आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। इस बार पीएम किसान योजना के अंतर्गत 21वीं किस्त जारी होगी जिसमें हर बार की तरह किसानों को 2-2 हजार रुपये का आर्थिक लाभ मिलेगा। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं ये कि ये किस्त कब जारी हो सकती है और किन किसानों को इस किस्त का लाभ मिल सकता है। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Check PM Kisan Samman Nidhi Eligibility List News in Hindi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

कब रिलीज हो सकती है 21वीं किस्त?

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है और इसके बाद अब बारी 21वीं किस्त की है। वैसे तो नियमों के तहत इस योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। इस हिसाब से 21वीं किस्त के चार महीने का समय नवंबर में पूरा हो रहा है।
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Check PM Kisan Samman Nidhi Eligibility List News in Hindi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसलिए माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर में जारी हो सकती है, लेकिन इन सबके बीच कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है, क्योंकि सरकार किसानों को 21वीं किस्त का तोहफा दे सकती है। हालांकि, अभी किस्त के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Check PM Kisan Samman Nidhi Eligibility List News in Hindi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

किन किसानों को मिल सकती है 21वीं किस्त?

  • बात अगर उन किसानों की करें जिन्हें 21वीं किस्त का लाभ मिल सकता है, तो जान लें कि बीती किस्त यानी 20वीं किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से भी अधिक किसानों को किस्त का लाभ मिला था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार अगर नए आवेदन हुए हैं, तो उस हिसाब से ये लिस्ट बढ़ सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 21st Installment Update Check PM Kisan Samman Nidhi Eligibility List News in Hindi
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock
  • इस हिसाब से इस बार 21वीं किस्त का लाभ लगभग 10 करोड़ पात्र किसानों को मिल सकता है। हालांकि, ये तो तभी साफ हो पाएगा जब सरकार की तरफ से आधिकारिक आंकड़ा दिया जाएगा। हर बार किस्त जारी होने से पहले सरकार द्वारा ये जानकारी दी जाती है कि इस बार किस्त का लाभ कितने पात्र किसानों को मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed