PM Kisan Samman Nidhi 20th Installment: अगर आप भी किसी ऐसी योजना से जुड़े हैं जिसमें आपको आर्थिक लाभ मिलता है, तो जाहिर है कि डीबीटी के माध्यम से सरकार उस पैसे को सीधे आपके बैंक खाते में ही भेजती होगी? जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में होता है। इस योजना का लाभ किसानों को मिलता है।
जो किसान इस योजना के लिए पात्र होते हैं उन्हें इस योजना में आवेदन करना होता है और फिर इसके बात बतौर लाभार्थी उन्हें सालाना 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तें दी जाती हैं। इस बार भी अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 20वीं किस्त की है, लेकिन अब तक इस किस्त की जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किस तरह से जारी होती हैं किस्त?
- दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 17वीं किस्त जून 2024 में जारी हुई थी और इसके ठीक चार महीने के अंतराल पर अक्तूबर 2024 में 19वीं किस्त जारी हुई थी। ऐसे में अगली किस्त यानी 20वीं किस्त के चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- इस हिसाब से 20वीं किस्त को जून में जारी होना है, लेकिन जून का महीना अब लगभग खत्म होने को आ गया है और अब तक 20वीं किस्त जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार ये किस्त जुलाई में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
4 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : pmkisan.gov.in
आने वाले दिनों में आ सकती है जानकारी
- पीएम किसान योजना की जो भी किस्त जारी होती है उसकी आधिकारिक जानकारी योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in और आधिकारिक एप पर दी जाती है। तारीख जारी होने के बाद लाभार्थियों को भी सरकार की तरफ से किस्त जारी होने को लेकर मैसेज भेजे जाते हैं जिसमें बताया जाता है कि उनके बैंक खाते में 2 हजार रुपये किस तारीख को आने वाले हैं।
5 of 5
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : अमर उजाला
- हालांकि, इस बार अभी ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पर माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकार की तरफ से किस्त की तारीख बता दी जाएगी। ऐसे में हर बार की तरह एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित करेंगे।