फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card KYC: चाहिए मुफ्त राशन तो इस तारीख तक करवा लें केवाईसी, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

Sat, 28 Jun 2025 01:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 28 Jun 2025 01:35 PM IST
सार

Ration Card Ki KYC Kaise Karwayein: अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपको समय रहते केवाईसी करवाना अनिवार्य है, क्योंक अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आप मुफ्त राशन कार्ड से वंचित रह सकते हैं।

विज्ञापन
how to done Ration Card Ki KYC Kaise Karwayein
राशन कार्ड की केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Ration Card KYC Process In Hindi: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाओं का लाभ मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोगों को मिल रहा है। इसमें आर्थिक लाभ देने के अलावा सब्सिडी जैसी योजनाएं या अन्य तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं हैं। ऐसे ही केंद्र सरकार अंत्योदय योजना भी चलाती है जिसके तहत गरीब वर्ग को मुफ्त राशन दिया जाता है।



दरअसल, जो लोग पात्र होते हैं उनका राशन कार्ड बनाया जाता है। फिर इसी राशन कार्ड से पहले सस्ता राशन दिया जाता था, लेकिन कोरोना काल से अब राशन कार्डधारकों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आपको आगे भी मुफ्त राशन का लाभ लेना है तो आपको केवाईसी करवाना अनिवार्य होता है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपको मुफ्त राशन मिलना बंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे केवाईसी करवा सकते हैं और कब तक आपको ये काम करवाना है। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

how to done Ration Card Ki KYC Kaise Karwayein
राशन कार्ड की केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

केवाईसी करवाने की ये है आखिरी तारीख

  • अगर आपने अब तक राशन कार्ड की केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इस काम को 30 जून 2025 तक करवा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख है। अगर आप इस समय तक इस काम को नहीं करवाते हैं तो आपको मुफ्त राशन मिलने बंद हो सकता है। इसलिए राशन कार्ड में जिन-जिन सदस्य का नाम है वे सभी केवाईसी जरूर करवा लें।
how to done Ration Card Ki KYC Kaise Karwayein
राशन कार्ड की केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इस तरह से करवा सकते हैं केवाईसी:-

स्टेप 1

  • अगर आपने अब तक केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे करवा सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने राशन डीलर की दुकान पर जाना है
  • यहां पर राशन डीलर को बताएं कि आपको केवाईसी करवानी है
  • जिन-जिन लोगों को केवाईसी करवानी है या राशन कार्ड में जितने नाम है वे सभी दुकान पर जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
how to done Ration Card Ki KYC Kaise Karwayein
राशन कार्ड की केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • आप चाहें तो अलग-अलग सदस्य भी केवाईसी करवाने जा सकते हैं
  • राशन डीलर पोस मशीन में आपकी राशन कार्ड की जानकारी फीड करता है
  • फिर मशीन आपकी जानकरी लेती है और इसके बाद आपकी केवाईसी की जाती है
  • इसके लिए प्रत्येक सदस्य के फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं और फिर आपकी केवाईसी कर दी जाती है।
विज्ञापन
how to done Ration Card Ki KYC Kaise Karwayein
राशन कार्ड की केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन बातों का रखें ध्यान:-

  • जान लें कि केवाईसी आप राशन डीलर से ही करवाएं, बाकी किसी की बात में न आएं ये लोग फ्रॉड हो सकते हैं
  • केवाईसी करवाने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है
  • राशन कार्ड की केवाईसी करवाने के लिए आखिरी तारीख 30 जून 2025 है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed