फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जल्द जारी हो सकती है 20वीं किस्त, पैसे मिलेंगे या नहीं ऐसे कर सकते हैं चेक

Tue, 15 Jul 2025 10:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 15 Jul 2025 10:00 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Ki 20 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये किस्त जल्द जारी हो सकती है, जिसके जरिए योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date Know How to Check PM Kisan Status
पीएम किसान योजना की 20वी किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date: देश में चलने वाली अलग-अलग योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ देने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसमें राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार की अपनी कई योजनाएं शामिल हैं। आप भी अगर ऐसी किसी योजना से जुड़ना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि क्या आप उस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या 18 जुलाई को ही जारी होगी 20वीं किस्त या कुछ और हो सकती है तारीख? यहां जानें किसान

इस योजना से सिर्फ वे किसान जुड़ सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वी किस्त की है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं तो आपको भी इस किस्त का बेसब्री से इंतजार होगा। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त किसे मिलेगी और कौन किसान इस किस्त के लिए पात्र हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date Know How to Check PM Kisan Status
पीएम किसान योजना की 20वी किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : एएनआई

पहले जानते हैं कब जारी हो सकती है किस्त

  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि ये किस्त 18 जुलाई को जारी हो सकती है। दरअसल, इस दिन पीएम नरेंद्र मोदी को बिहार के मोतिहारी जाना है। जहां पर वे प्रदेश के लोगों को कई सौगात देंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस दौरान 20वीं किस्त भी जारी की जा सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date Know How to Check PM Kisan Status
पीएम किसान योजना की 20वी किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक करें आपको मिलेगी किस्त या नहीं:-

स्टेप 1

  • अगर आपको जानना है कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक करना होता है
  • आपको इसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है या आप योजना की किसान एप पर भी जा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date Know How to Check PM Kisan Status
पीएम किसान योजना की 20वी किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • अब आपको यहां पर 'Know Your Status' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर क्लिक करें
  • फिर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरना होता है
  • अगर आपको ये नंबर नहीं या नहीं पता तो 'Know your registration no.' वाले बटन पर क्लिक करें और फिर आप ये जान सकते हैं
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर भर दें
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Release Date Know How to Check PM Kisan Status
पीएम किसान योजना की 20वी किस्त कब जारी हो सकती है? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 3

  • अब आपको कैप्चा कोड भरना है जो स्क्रीन पर होता है
  • इसके बाद आपको 'गेट ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • फिर जो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया है उसे दर्ज करें
  • इसके बाद 'गेट डिटेल' वाले बटन पर क्लिक करें जिसके बाद आपका स्टेटस नजर आ जाएगा
  • आप जान पाएंगे कि आपको किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed