भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण योगदान है। देश में करोड़ों लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर इससे जुड़े हुए हैं। आजादी के बाद से केंद्र और राज्य सरकारें कृषि क्षेत्र में पैदावार बढ़ाने और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में साल 2019 में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। इस स्कीम का उद्देश्य किसानों की छोटी मोटी जरूरतों को पूरा करना है। अब तक इस योजना की कुल 19 किस्तों को जारी किया जा चुका है।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना 20वीं किस्त, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:37 PM IST
सार
इसी कड़ी में साल 2019 में केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन