फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: किन्हें मिलेगी 20वीं किस्त और किन्हें नहीं? यहां जान सकते हैं किसान

Tue, 20 May 2025 09:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 May 2025 09:55 AM IST
सार

PM Kisan Yojana 20th Kist: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है। अगर आप भी एक किसान हैं तो इस योजना से जुड़कर आर्थिक लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Eligibility Criteria Know How to Check Status PM kisan 20 Kist
कौन है 20वीं किस्त के लिए पात्र? - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Yojana 20th Installment Eligibility Criteria: हमारे देश में मौजूदा समय में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग भी जुड़े हैं जो लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे ही अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।



ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: सरकार कब बता सकती है 20वीं किस्त जारी होने की तारीख? यहां जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। दरअसल, इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है। इस योजना से जुड़कर आप सालाना 6 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में इस बार 20वीं किस्त जारी होनी है। तो चलिए जानते हैं ये किस्त किन किसानों को मिलेगी और किन्हें नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 20th Installment Eligibility Criteria Know How to Check Status PM kisan 20 Kist
कौन है 20वीं किस्त के लिए पात्र? - फोटो : AdobeStock

किसे मिलेगी किस्त और किसे नहीं?

नंबर 1

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर आप भू-सत्यापन का काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटकना तय है। इसलिए जो किसान इस काम को करवा लेंगे उन्हें किस्त का लाभ मिलेगा। इसमें आपकी जमीन का वेरिफिकेशन किया जाता है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Eligibility Criteria Know How to Check Status PM kisan 20 Kist
कौन है 20वीं किस्त के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • इस पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़ने के बाद आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। पर जो किसान ये काम करवा लेंगे उन्हें किस्त का लाभ मिलेगा। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर और योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Eligibility Criteria Know How to Check Status PM kisan 20 Kist
कौन है 20वीं किस्त के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • अगर आपको किस्त का लाभ चाहिए तो आपको आधार लिंकिंग का काम करवाना होता है। इसमें आपके आधार कार्ड को आपके बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। इसके लिए आपको अपने बैंक की शाखा में जाना होता है, लेकिन अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Eligibility Criteria Know How to Check Status PM kisan 20 Kist
कौन है 20वीं किस्त के लिए पात्र? - फोटो : Adobe Stock

ये काम भी करवा लें

  • ऊपर बताए गए तीनों कामों के अलावा भी एक काम है जिसे करवाना जरूरी है। इसमें आपको अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन करवाना होता है। अगर ये ऑन नहीं होता है तो आपकी किस्त अटक सकती है।


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed