फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: एसी की गैस खत्म होने के नाम पर आपसे भी तो नहीं ठगे जा रहे पैसे? ऐसे लगाएं पता

Tue, 20 May 2025 09:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 20 May 2025 09:32 AM IST
सार

AC Ki Gas Kaise Check Kare: जब हम एसी की सर्विस करने वालों को घर बुलाते हैं, तो वो एसी की गैस खत्म न होने पर भी हमें ये कह सकते हैं कि गैस खत्म हो गई है। ऐसे में आप खुद चेक कर सकते हैं कि क्या सच में एसी की गैस खत्म हो गई है या नहीं।

विज्ञापन
Air Conditioner Maintenance Tips Avoid AC Gas Filling Scam AC me gas bharte samay rakhe inn baaton ka dhyan
एसी की गैस खत्म हो गई है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
How To Check AC Gas: अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ गर्मी का प्रकोप भी जारी है। उत्तर भारत में तो गर्मी तेज पड़ रही है और दिन का सूरज लोगों को घर से बाहर निकलने से रोकता हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में लोग अपने घरों में रह रहे हैं ताकि वे जलती-चुभती गर्मी से बच सकें। ऐसे में लोग अपने घरों में एसी भी चला रहे हैं और एसी चलाने से पहले सबको पता है कि इनकी सर्विस करवाई जाती है।

ये भी पढ़ें:- Nail Cutter: नेल कटर में क्यों बना होता है ये छोटा सा छेद? जानेंगे तो समझ आएगा बड़े काम का है ये

इसके लिए सर्विस करने वाले लोगों को बुलाया जाता है जो आपके एसी की सर्विस करते हैं, लेकिन इस दौरान कई सर्विस वाले आपके एसी की गैस लीक होने की बात भी कहते हैं या कह सकते हैं। पर क्या सच में आपके एसी की गैस लीक हुई है? या सर्विस वाले आपसे पैसे ठगने के लिए ऐसा कह रहे हैं? तो चलिए जानते हैं आप कैसे खुद चेक कर सकते हैं कि क्या आपके एसी की गैस लीक हुई है या नहीं हुई है। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
Air Conditioner Maintenance Tips Avoid AC Gas Filling Scam AC me gas bharte samay rakhe inn baaton ka dhyan
एसी की गैस खत्म हो गई है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

क्यों जरूरी है सर्विस?

  • जब हम एसी को सर्दियो में चलाकर बंद करते हैं तो उसके बाद पूरे एक सीजन बाद ही हम एसी चलाते हैं यानी गर्मियों में। ऐसे में एसी के फिल्टर में गंदगी भर जाती है जिसे साफ करना जरूरी होता है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे एसी कूलिंग नहीं करता और फिर कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है जिससे इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए एसी की सर्विस जरूरी होती है।
Air Conditioner Maintenance Tips Avoid AC Gas Filling Scam AC me gas bharte samay rakhe inn baaton ka dhyan
एसी की गैस खत्म हो गई है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

क्या खत्म हो जाती है गैस?

  • जब भी हमारा एसी कूलिंग नहीं करता है तो ऐसे में कई लोग तो खुद ही एसी के फिल्टर साफ कर लेते हैं, लेकिन कई बार जब फिल्टर साफ करके भी काम नहीं बनता तो फिर लोग मैकेनिक को बुलाते हैं। ये लोग एसी चेक करते हैं और आमतौर पर कहा जाता है कि आपके एसी की गैस खत्म हो गई है। ऐसे में हम मैकेनिक की बात मान लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Conditioner Maintenance Tips Avoid AC Gas Filling Scam AC me gas bharte samay rakhe inn baaton ka dhyan
एसी की गैस खत्म हो गई है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
  • यहां पर आपको जरा रुकना है क्योंकि ये जरूरी नहीं कि मैकेनिक ने बोल दिया कि एसी की गैस खत्म हो गई है, तो सच में एसी की गैस खत्म हो गई हो। ये भी हो सकता है कि वो आपको बेवकूफ बनाकर गैस खत्म होने के नाम पर पैसे ठग रहे हो। इसलिए आप खुद ही एसी की गैस चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Air Conditioner Maintenance Tips Avoid AC Gas Filling Scam AC me gas bharte samay rakhe inn baaton ka dhyan
एसी की गैस खत्म हो गई है या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे कर सकते हैं एसी की गैस चेक:-

  • एसी ऑन करने पर अगर कूलिंग नहीं हो रही है तो गैस खत्म हो चुकी है
  • कंप्रेसर का ध्यान दें कि अगर कंप्रेसर चालू हो चुका है और फिर भी ठंडी हवा नहीं आ रही है तो यानी एसी की गैस खत्म हो चुकी है
  • अगर पानी वाले पाइप पर बर्फ जमी है तो ये भी संकेत होता है कि एसी की गैस खत्म हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed