फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: जिन किसानों ने नहीं करवाई है ई-केवाईसी, क्या उन्हें मिलेंगे 12वीं किस्त के पैसे? यहां जानें

Sat, 06 Aug 2022 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 06 Aug 2022 09:41 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 2022 Rules How 12th Installment Can Receive without E-KYC Check Details Here
PM Kisan Yojana e-KYC: किन लोगों के अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana e-KYC: भारत सरकार हर साल कई नई योजनाओं को देश के समक्ष लाती है और कई पुरानी योजनाओं में बदलाव करके उन्हें भी बेहतर करने का काम करती है। मौजूदा समय में देश में लगभग हर एक वर्ग के लिए कई तरह की योजनाएं चल रही है। बात अगर किसानों की करें तो इनके लिए सबसे ज्यादा चर्चा में जो योजना है, वो है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना से जुड़ने पर पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में हर चार महीने के अंतराल पर किसानों के बैंक खाते में भेजा जाता है। वहीं, अब 11 किस्त के बाद 12वीं किस्त का सभी को इंतजार है। लेकिन सवाल ये है कि जिन लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है, क्या उनके खाते में 12वीं किस्त के पैसे आएंगे या नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 2022 Rules How 12th Installment Can Receive without E-KYC Check Details Here
PM Kisan Yojana e-KYC: किन लोगों के अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock

क्या अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे?

  • दरअसल, सरकार द्वारा पीएम किसान योजना के सभी लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा गया था। इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2022 थी। लेकिन कई किसान अब भी ऐसे  हैं जिन्होंने इसे नहीं करवाया है। ऐसे में ये लाभार्थी दुविधा में हैं कि किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं।
PM Kisan Yojana 2022 Rules How 12th Installment Can Receive without E-KYC Check Details Here
PM Kisan Yojana e-KYC: किन लोगों के अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock
  • 11वीं किस्त के समय भी देखा गया था कि कई लाभार्थियो ने ई-केवाईसी नहीं करवाई थी, जिसके कारण उनके किस्त के पैसे अटक गए थे। इसके अलावा सरकार की तरफ से भी पहले ही ये साफ कर दिया गयाा था कि अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, तो किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 2022 Rules How 12th Installment Can Receive without E-KYC Check Details Here
PM Kisan Yojana e-KYC: किन लोगों के अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock
  • ऐसे में अगर आपने 31 जुलाई 2022 तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो तय नियमों के हिसाब से 12वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। हालांकि, अगर एक बार फिर से ई-केवाईसी की डेडलाइन आगे बढ़ती है, तो आप तुरंत इस काम को करवाकर 12वीं किस्त का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 2022 Rules How 12th Installment Can Receive without E-KYC Check Details Here
PM Kisan Yojana e-KYC: किन लोगों के अटक सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे - फोटो : istock

कब आ सकती है किस्त?

  • पीएम किसान योजना की 11 किस्त जारी होने के बाद अब हर किसी को 12वीं किस्त का इंतजार बेसब्री से है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह में किसानों के खाते में 12वीं किस्त के पैसे जारी हो सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed