{"_id":"62ecec58030c754dc5544b95","slug":"rbi-repo-rate-hiked-know-what-will-be-impact-on-home-loan-emi-know-more-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RBI Repo Rate Hike: आरबीआई ने की Repo Rate की दरों में बढ़ोतरी, जानिए क्या होगा इसका आपकी ईएमआई पर असर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
RBI Repo Rate Hike: आरबीआई ने की Repo Rate की दरों में बढ़ोतरी, जानिए क्या होगा इसका आपकी ईएमआई पर असर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 05 Aug 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Why RBI Hike Repo Rate During High Infaltion
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
RBI Repo Rate Hiked: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में रेपो रेट की दरों में आधा प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। आरबीआई के इस फैसले के बाद आने वाले समय में कर्ज की दरों में भी बढ़ोतरी होना तय है। रेपो रेट में वृद्धि होने के बाद अब नई दरें 5.40 प्रतिशत हो गई हैं। आरबीआई के इस कदम का सीधा असर बैंक के ग्राहकों पर होगा। इस फैसले के बाद लोन की ईएमआई की दरों में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं इससे पहले आरबीआई ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट की दरों में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।
क्या होता है रेपो रेट
रेपो रेट से तात्पर्य उन दरों से है, जिस पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, बैंकों को कर्ज देता है। बैंकों को कर्ज के रूप में जो ये राशि मिलती है। उससे वह अपने ग्राहकों को लोन ऑफर करते हैं। आरबीआई जब भी रेपो रेट को बढ़ाता है। उस दौरान ग्राहकों को मिलने वाले कर्ज की दरें भी महंगी हो जाती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आरबीआई द्वारा दोबारा बढ़ाई गई रेपो रेट की दरों का आपके लोन की ईएमआई पर क्या असर होगा?
2 of 5
Why RBI Hike Repo Rate During High Inflation
- फोटो : Istock
आरबीआई ने रेपो रेट की दरों में बढ़ोतरी मुद्रा के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए किया है। रेपो रेट बढ़ने की वजह से बैंक महंगी दरों पर रिजर्व बैंक से लोन लेंगे। इस कारण बैंकों द्वारा ग्राहकों के लिए महंगी दरों पर लोन को जारी किया जाएगा।
3 of 5
RBI Repo Rate Hiked
- फोटो : Istock
इसका सीधा असर लोन की ईएमआई पर पड़ेगा। पहले के मुकाबले ग्राहकों को अधिक मात्रा में ईएमआई को चुकाना होगा। अगर आपने फिक्स्ड रेट पर लोन को लिया है। ऐसे में आरबीआई के इस फैसले के बाद आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
RBI Repo Rate Hiked
- फोटो : Istock
वहीं अगर आपने वेरिएबल्स रेट की दरों पर लोन लिया है। ऐसे में आपको आरबीआई के इस फैसले के बाद रिव्यू की जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
RBI Repo Rate Hiked
- फोटो : Istock
फिक्स्ड रेट पर लिए गए लोन पर आगे होने वाले उतार-चढ़ाव का असर ब्याज दरों पर नहीं होता है। वहीं वेरिएबल्स रेट, प्रमुख दरों में बदलाव के साथ बदलते रहते हैं। रिजर्व बैंक द्वारा ये संकेत दिया गया है कि अगर आने वाले वक्तों में भी महंगाई नियंत्रित नहीं हुई, तो रेपो रेट को दोबारा बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में आने वाले वक्तों में लोन और भी ज्यादा महंगे हो सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।