PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर आप एक किसान हैं तो आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। दरअसल, केंद्र सरकार की इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिया जाता है। इस योजना के जरिए हर साल किसानों को 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है।
{"_id":"67b2c84fa110abdac30c2087","slug":"pm-kisan-yojana-19th-kist-release-date-will-the-19th-installment-not-come-to-your-account-on-24-february-2025-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या 24 फरवरी को आपके खाते में नहीं आएगी 19वीं किस्त? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या 24 फरवरी को आपके खाते में नहीं आएगी 19वीं किस्त? यहां जानें लेटेस्ट अपडेट
Mon, 17 Feb 2025 10:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 17 Feb 2025 10:57 AM IST
सार
भारत सरकार की एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के अंतर्गत किसानों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है।
विज्ञापन
19वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
19वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : एएनआई (फाइल)
कब की मिली है तारीख?
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अब 19वीं किस्त मिलनी है जिसकी जानकारी बीते दिनों कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होगी। इसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का बिहार के भागलपुर जाने का संभावित कार्यक्रम तय है।
19वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : pmkisan.gov.in
पोर्टल पर कोई जानकारी नहीं
- जहां एक तरफ कृषि मंत्री जानकारी दे चुके हैं कि 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी होगी, तो वहीं पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर अब तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। यहां पर अब भी जारी हो चुकी 18वीं किस्त की तारीख नजर आ रही है और 19वीं किस्त के बारे में कोई अपडेट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
19वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
तो क्या 24 फरवरी को नहीं आएगी 19वीं किस्त?
- जिस तरह से कृषि मंत्री ने 19वीं किस्त जारी होने की तारीख 24 फरवरी बताई तो वहीं दूसरी तरफ आधिकारिक पोर्टल पर अभी कोई ऐसी जानकारी नहीं है, तो सवाल उठना लाजमी है कि क्या 24 फरवरी को 19वीं किस्त आएगी या नहीं? ऐसे में हो सकता है कि आने वाले दिनों में पोर्टल पर 19वीं किस्त जारी होने की तारीख सामने आए।
विज्ञापन
19वीं किस्त कब जारी होगी?
- फोटो : Adobe Stock
इतने पैसे आने हैं खाते में
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े लाभार्थियों के बैंक खाते में 19वीं किस्त आनी है और किस्त में 2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। सरकार डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में किस्त भेजती है।