PM Kisan 19th Installment Date 2025: देश में चलने वाली जितनी भी योजनाएं हैं उनमें से कई योजनाएं ऐसी हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। इनमें स्वास्थ्य से जुड़ी, पेंशन से जुड़ी, आर्थिक जरूरतों के अलावा भी कई योजनाएं शामिल हैं। अगर आप भी ऐसी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे, बात अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की करें तो आप इस योजना से जुड़कर भी आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को दिया जाता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
ऐसे में अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर लाभ ले सकते हैं। वहीं, अगर आप इस योजना से जुड़ चुके हैं तो आपको 19वीं किस्त का इंतजार होगा। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब जारी हो सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
19वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
जारी हो चुकी हैं 18 किस्त
- पीएम किसान योजना से करोड़ों किसान जुड़े हैं और किस्तों का लाभ ले रहे हैं। योजना के अंतर्गत अब तक कुल 18 किस्त जारी हो चुकी है। यहां ये जान लीजिए कि हर किस्त में किसानों को 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस तरह सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। सरकार हर किस्त डीबीटी यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में भेजती है।
3 of 5
19वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है?
- फोटो : Freepik
इंतजार है 19वीं किस्त का
- योजना से जुड़े किसानों को अब तक कुल 18 किस्त का लाभ मिल चुका है। ऐसे में उनको अब 19वीं किस्त का इंतजार है। पर यहां ये समझना जरूरी है कि किस्त किस नियम के तहत जारी होती है। योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग 4 महीने के अंतराल पर जारी होती है।
4 of 5
19वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- जैसे, 18वीं किस्त बीती 5 अक्तूबर को जारी हुई। ऐसे में अगली किस्त यानी 19वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए कयास इस बात के हैं कि फरवरी महीने में 19वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
5 of 5
19वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
किन किसानों को मिलता है किस्त का लाभ?
- उन किसानों को किस्त का लाभ मिलता है जो ई-केवाईकी के काम को पूरा करते हैं। अगर किसी किसान का ये काम अधूरा है या इसे नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
- किसानों को अपना भूमि सत्यापन भी करवाना होता है। ई-केवाईसी की तरह ये काम भी काफी जरूरी होता है
- आपको आधार सीडिंग भी करवानी होती है जिसमें आपको अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करवाना होता है। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।