फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना का कौन ले सकता है लाभ और क्या मिलते हैं फायदे? यहां जान सकते हैं आप

Sat, 26 Oct 2024 04:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 26 Oct 2024 04:32 PM IST
सार

पीएम विश्वकर्मा योजना की शुरुआत पिछले साल सितंबर माह में की गई थी जिसके अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को इससे जोड़ा गया है और इन्हें ही इस योजना का लाभ मिलता है।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits List in Hindi
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: सरकार जब किसी योजना को चलाती है तो उसके लिए पात्रता सूची भी जारी होती है। इस सूची में जो लोग होते हैं वे उस योजना का लाभ ले सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही देख लीजिए। इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को इससे जोड़ा गया है यानी इन व्यापारों से जुड़े लोगों को इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ मिलते हैं। अगर आप भी इस योजना से बतौर लाभार्थी जुड़ना चाहते हैं तो आप ये चेक कर सकते हैं कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए पात्र हैं और इस योजना के अंतर्गत आपको क्या लाभ मिलते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits List in Hindi
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? - फोटो : Adobe Stock

ये हैं वे लोग जो योजना का लाभ ले सकते हैं:-

अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो जान लें कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए...

  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो राजमिस्त्री है
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • जो मालाकार हैं
  • जो धोबी है
  • जो दर्जी है
  • जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits List in Hindi
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? - फोटो : Adobe Stock
  • पत्थर तराशने वाले हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • जो लोग सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • नाई यानी बाल काटने वाले हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits List in Hindi
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? - फोटो : Adobe Stock

मिलने वाले लाभ जान लीजिए

  • जब कोई पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़ता है तो उसे कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक आपको रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं
  • लाभार्थी टूलिकट खरीद सके, इसके लिए 15 हजार रुपये देने का प्रावधान है
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits List in Hindi
क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना से जुड़ने के बाद आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है
  • फिर इस लोन को चुकाने के बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन ले सकते हैं
  • इस लोन के लिए आपको कोई गारंटी नहीं देनी होती और आपको सस्ती ब्याज दरों पर ये लोन मुहैया करवाया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed