{"_id":"671b4ffbc149058d8b0b6f35","slug":"how-to-register-in-ayushman-bharat-yojana-know-complete-process-here-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज, ऐसे करें आयुष्मान भारत योजना में आवदेन","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Bharat Yojana: पांच लाख रुपये तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज, ऐसे करें आयुष्मान भारत योजना में आवदेन
Ayushman Bharat Yojana: देश में करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसके अलावा देश में गरीब लोगों को स्वास्थ्य के स्तर पर भी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण ये लोग किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पाते हैं।
देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
2 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Adobe stock
आयुष्मान भारत योजना में रजिस्टर्ड होने के बाद आप बीमारी के समय अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। अगर आप आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है।
3 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम में आवेदन करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। स्कीम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Adobe Stock
यहां एजेंट सभी जरूरी दस्तावेजों की मदद से आपकी पात्रता की जांच करेगा। अगर आप स्कीम में आवेदन करने के लिए पात्र हैं तो एजेंट स्कीम में आपका आवेदन कर देगा।
विज्ञापन
5 of 5
Ayushman Bharat Yojana
- फोटो : Adobe Stock
आवेदन के कुछ दिनों बाद आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा। इस कार्ड की मदद से आप पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।