फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Nidhi: क्या आपने करवा लिए ये काम? नहीं करवाने पर अटक सकती है 19वीं किस्त

Tue, 21 Jan 2025 08:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 21 Jan 2025 08:46 AM IST
सार

अगर आप एक किसान हैं तो आप पीएम किसान योजना से जुड़कर साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये प्राप्त कर सकते हैं यानी सालाना 6 हजार रुपये।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Beneficiary farmers Complete These Works Otherwise PM Kisan 19 Kist Get Stuck
किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: केंद्र सरकार की कई सारी योजनाएं हैं जिनके जरिए आप लाभ ले सकते हैं। इसमें किसी योजना में सब्सिडी देने का प्रावधान है तो किसी योजना में आर्थिक लाभ दिया जाता है। केंदर सरकार और राज्य सरकार की इसमें अपनी अलग-अलग योजनाएं होती हैं। जैसे, बात अगर किसानों की करें तो इनके लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलती हैं। इन्हीं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके अंतर्गत आप सालाना 6 हजार रुपये का लाभ ले सकते हैं।

इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को मिलता है। अगर आप भी एक किसान हैं तो आप इस पीएम किसान योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। बशर्ते आपने इस योजना के अंतर्गत आने वाले कुछ काम करवा लिए हो और आप इन कामों के बारे में अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। अगर आपने ये काम अब तक नहीं करवाए हैं तो आप इन्हें जरूर करवा लें। तो चलिए जानते हैं इन कामों के बारे में...

PM Kisan Yojana 19th Installment Beneficiary farmers Complete These Works Otherwise PM Kisan 19 Kist Get Stuck
किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock

पहले 19वीं किस्त के बारे में जान लें

  • अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको अब 19वीं किस्त का इंतजार होगा। यहां ये जान लें कि हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर माह में जारी हुई थी तो इस हिसाब से 19वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में पूरा हो रहा है। इसलिए माना जा रहा है कि ये किस्त फरवरी में जारी हो सकती है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
PM Kisan Yojana 19th Installment Beneficiary farmers Complete These Works Otherwise PM Kisan 19 Kist Get Stuck
किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

इन कामों को करवाना है जरूरी:-

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको आधार लिंकिंग करवाना अनिवार्य है। इसमें आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Beneficiary farmers Complete These Works Otherwise PM Kisan 19 Kist Get Stuck
किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़े किसानों को अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन भी ऑन करवाना होता है। अगर आपने ऐसा नहीं करवा रखा है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं क्योंकि सरकार किस्त के पैसे डीबीटी यानी डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजती है। ऐसे में अगर आपके खाते का डीबीटी ऑन नहीं है तो किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Beneficiary farmers Complete These Works Otherwise PM Kisan 19 Kist Get Stuck
किन किसानों की अटक सकती है 19वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिले तो इसके लिए जरूरी है कि आप ई-केवाईसी करवा लें। अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आपकी किस्त अटक सकती है। अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से आप इस काम को करवा सकते हैं या फिर आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in से भी इस काम को करवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed