PM Kisan Yojana: देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इन योजनाओं के जरिए शहरों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में रहने वाले लोगों तक मदद पहुंच रही है। इनमें देश के अन्नदाता यानी किसान भी शामिल हैं जिनकी कई योजनाओं के जरिए आर्थिक मदद की जा रही है। जैसे- केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की किस्त देने का प्रावधान है। वहीं, अब तक किसानों को 12 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कब तक ये किस्त जारी हो सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63d200d0df744422971548b0","slug":"pm-kisan-yojana-13th-installment-release-farmers-bank-accounts-on-january-29-pm-kisan-13-kist-kab-aayegi-2023-01-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: क्या 29 जनवरी को किसानों के बैंक खाते में आ सकती है 13वीं किस्त? यहां जानें क्या है सच्चाई","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: क्या 29 जनवरी को किसानों के बैंक खाते में आ सकती है 13वीं किस्त? यहां जानें क्या है सच्चाई
Thu, 26 Jan 2023 10:00 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 26 Jan 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : iStock
किसानों को कब मिल सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : ANI and Istock
- दरअसल, 13वीं किस्त का इंतजार सभी लाभार्थी को है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 29 जनवरी को ये किस्त जारी हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी को अपने कार्यक्रम 'मन की बात' को करने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इसी दिन खुद पीएम किस्त जारी कर सकते हैं।
किसानों को कब मिल सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : Istock
- हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। न तो पीएम किसान पोर्टल पर 13वीं किस्त जारी होने की तारीख आई है और न ही अभी सरकार की तरफ से इस पर कोई स्पष्ट तारीख बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
जरूर करवा लें ये दो काम:-
नंबर 1
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप 13वीं किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी आप ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
नंबर 2
- अगर आप चाहते हैं कि आपको मिलने वाली 13वीं किस्त न अटके, तो आपके लिए जरूरी है कि आप भू-सत्यापन करवा लें। इसे करवाने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।