फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: आपका स्टेटस बताएगा आपको 13वीं किस्त मिलेगी या नहीं, किसान ऐसे करें चेक

Mon, 09 Jan 2023 10:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 09 Jan 2023 10:36 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th installment: how to check your status of pm kisan yojana
किसान कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस? - फोटो : Istock

PM Kisan Yojana: देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं लगातार चल रही हैं, जिनका उद्धेश्य प्रत्येक व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना होता है। इनमें रोजगार, शिक्षा, आवास, राशन, बिजली, पेंशन, बीमा जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं। शहर ही नहीं बल्कि दूर-दूराज ग्रामीण इलाकों में तक रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक ये लाभ पहुंचाया जाता है। जैसे- किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आर्थिक मदद की जाती है। योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार माह में 2 हजार रुपये की तीन किस्त यानी सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इसी कड़ी में अब किसानों को 13वीं किस्त का इंतजार है। ऐसे में अगर आप भी योजना से जुड़े हैं, तो किस्त आने से पहले अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें जिससे आप ये जान पाएंगे कि कहीं आप किस्त के लाभ से वंचित तो नहीं रह जाएंगे। तो चलिए जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 13th installment: how to check your status of pm kisan yojana
किसान कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस? - फोटो : istock

किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस:-

स्टेप 1

  • आप अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि क्या आपको किस्त के पैसे मिलेंगे या नहीं, तो इसके लिए आपको अपना स्टेटस चेक कर लेना चाहिए
  • स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
PM Kisan Yojana 13th installment: how to check your status of pm kisan yojana
किसान कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • जब आप पोर्टल पर जाएंगे, तो यहां पर आपको 'बेनिफिशियरी स्टेटस' वाला विकल्प दिखेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर यहां आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर या फिर रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर देना है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th installment: how to check your status of pm kisan yojana
किसान कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस? - फोटो : istock

स्टेप 3

  • अब आपको स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को यहां दर्ज करना है
  • फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें
  • ऐसा करते ही आपके सामने आपका स्टेटस आ जाएगा
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th installment: how to check your status of pm kisan yojana
किसान कैसे चेक कर सकते हैं अपना स्टेटस? - फोटो : istock

स्टेप 4

  • आपके सामने जो स्टेटस आएगा, उसमें देखें कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे 'यस' लिखा है या फिर 'नो'
  • अगर इन तीनों के आगे 'यस' है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है, लेकिन अगर किसी एक के भी आगे 'नो' लिखा है तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed